फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   What be Expensive and Cheaper from April 1 2017

1 अप्रैल से ये 10 चीजें बढ़ाएंगी जेब पर बोझ, इन चीजों पर मिलेगी राहत

Fri, 31 Mar 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 31 Mar 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
What be Expensive and Cheaper from April 1 2017
पैसा - फोटो : Today City
वित्तीय वर्ष 2017-18 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। बजट में प्रस्तावित सभी तरह के नए कर 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। आर्थिक दरों में हुए बदलाव और नए वित्तीय नियमों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। जरूरत की कई चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। आपको बताते हैं नए महीने की पहली तारीख से कौनसी चीजें आपकी जेब पर पड़ेंगी भारी:
विज्ञापन


1. कार, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों के बीमा एक अप्रैल से महंगे हो जाएंगे>

2. तंबाकू वाले पान-मसाले व गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा। इसका असर इनका इस्तेमाल करने वालों की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन


3. सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 215 रुपये प्रति हजार से बढ़कर 311 रुपये प्रति हजार हो रहा है। इससे अब सिगरेट सुलगाना अब जेब के लिए काफी महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


4. LED बल्ब महंगे होंगे। इन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली सामग्री पर भी मूल सीमा शुल्क और 6 प्रतिशत प्रतिपूर्ति शुल्क लगेगा।

5. चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान 1 अप्रैल से महंगे होंगे।

6. फोन के दामों में भी 1 अप्रैल से बढ़ोतरी हो सकती है. इसका कारण है मोबाइल फोन बनाने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्रिंटिड सर्किट बोर्ड पर भी सीमा शुल्क लगा दिया गया है.

7. स्टील के सामान पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। स्टील के बर्तन भी महंगे होंगे।

8. एल्युमीनियम का सामान और इससे जुड़ी चीजें भी होंगी महंगी। सरकार ने अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया गया है। 
 
9. एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय की है। कुछ स्थानों पर इससे ज्यादा वृद्धि भी की गई है। यानी की वाहन चालकों को अब 5 से 10 रुपए ज्यादा टोल टैक्स देना होगा.

10. टेलीकॉम कंपनियों की फ्री अनलिमिटेड डेटा की सुविधा भी खत्म हो जाएगी। 31 मार्च के बाद ग्राहकों को कोई एक पैक चुनना पड़ सकता है।

इन चीजों पर होगी बचत

What be Expensive and Cheaper from April 1 2017
पैसा - फोटो : Emirates
ऐसा नहीं है कि 1 अप्रैल से हर चीज मंहगी होगी। पहली तारीख से कुछ चीजों पर बचत भी होगी। जानिए क्या हैं वो चीजे:

1. बजट में रेल टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज कम किया गया है। इससे रेल बुकिंग सस्ती होगी।

2. बजट में सरकार ने होम लोन पर ब्याज पर छूट देने की बात की थी। नए वित्तीय वर्ष में घर खरीदने पर फायदा होगा।

3. बजट प्रावधान के कारण आरओ के दाम कम होंगे।

4. लेदर का सामान सस्ता होगा।

5. पार्सल यानी डाक की सुविधा सस्ती पड़ेगी। डाक को बढ़ाने के लिए इसका शुल्क कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed