{"_id":"604bad706825be1e684ffefa","slug":"wealthy-adani-indian-industrialists-ahead-of-bezos-musk-in-earnings","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतमंद अडानी : कमाई में जेफ बेजोस और एलन मस्क से आगे निकले भारतीय उद्योगपति","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
दौलतमंद अडानी : कमाई में जेफ बेजोस और एलन मस्क से आगे निकले भारतीय उद्योगपति
Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
सार
उद्योगपति गौतम अडानी ने कमाई के मामले में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। इस साल अडानी समूह के चेयरमैन की दौलत दुनिया के अरबपतियों में सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसका कारण अडानी के पोर्ट से लेकर ऊर्जा कारोबार में निवेशकों का भरोसा बढ़ना है।
विज्ञापन
गौतम अडानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगपति गौतम अडानी ने कमाई के मामले में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। इस साल अडानी समूह के चेयरमैन की दौलत दुनिया के अरबपतियों में सबसे ज्यादा बढ़ी है। इसका कारण अडानी के पोर्ट से लेकर ऊर्जा कारोबार में निवेशकों का भरोसा बढ़ना है।
विज्ञापन
50 अरब डॉलर तक पहुंची दौलत
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर सूचकांक के मुताबिक, 2021 के कुछ महीनों में अडानी की दौलत 16.2 अरब डॉलर से बढ़कर 50 अरब डॉलर पहुंच गई। इस दौरान भारतीय उद्योगपति बेजोस और मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्ति बन गए। इस साल अडानी समूह के एक शेयर को छोड़कर सबमें 50 फीसदी से लेकर 96 फीसदी तक तेजी रही। इस दौरान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत भी 8.1 अरब डॉलर बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयरों में 96 फीसदी तक तेजी
इस साल शेयर बाजार में अडानी समूह की कंपनियों के शेयर 96 फीसदी तक उछल गए। अडानी टोटल गैस लिमिटेड में 96 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 90 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड में 79 फीसदी तक, अडानी पावर लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स एवं एसईजेड लिमिटेड में 52 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। अडानी ग्रीन एनर्जी पिछले साल 500 फीसदी उछला था, जो इस साल अब तक 12 फीसदी चढ़ चुका है।
इस कारोबार से इतनी कमाई
- अडानी ग्रीन एनर्जी 18 अरब डॉलर
- अडानी पोर्ट्स एवं एसईजेड 9 अरब डॉलर
- अडानी एंटरप्राइजेज 8 अरब डॉलर
- अडानी टोटल गैस 8 अरब डॉलर
- अडानी ट्रांसमिशन 6 अरब डॉलर