फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Walmart to open 50 new stores, half of those in UP, Uttarakhand

वॉलमार्ट खोलेगा 50 नए स्टोर, आधे से ज्यादा होंगे यूपी-उत्तराखंड में

Mon, 27 Mar 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 27 Mar 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
Walmart to open 50 new stores, half of those in UP, Uttarakhand
वॉलमार्ट - फोटो : Glassdor
दुनिया में रिटेल की सबसे बड़े कपंनियों में शुमार वॉलमार्ट भारत में 50 नए स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है। इसमें से आधे से ज्यादा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होंगे। साथ ही यदि सरकार खाद्य रिटेल के नियमों को सरल करती है, तो संभव है कि कंपनी उसमें भी हाथ आजमा सकती है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार भाजपा से सत्ता में आने के बाद कंपनी ने यह रणनीति बनाई है। वॉलमार्ट के भारत में अभी 20 स्टोर्स हैं। इसके अलावा कंपनी ने महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 10-10 स्टोर खोलने का प्लान बनाया है। कंपनी अमरावती और औरंगाबाद में 'बेस्ट प्राइस आउटलेट' चलाती है। यूपी में कंपनी लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, इलाहबाद में स्टोर खोलना चाहती है। इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून और हल्दवानी पर भी उसकी नजरें गैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कंपनी के एक स्टोर से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 2000-2500 लोगों को रोजगार मुहैया कराती है। ऐसे में इन दोनों राज्य में कंपनी 40,000 से 50,000 रोजगार के अवसर उत्पन्न कर सकती है। यह स्टोर्स अगले 3 से 4 में खुलेंगे। भारती से अलग होने के बाद वॉलमार्ट को मैट्रो एजी और रिलायंस से टक्कर मिलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पकड़ बनाने का प्लान बनाया है। इसके अलावा उसका महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी पैठ बनाने का इरादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed