फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Walmart and Microsoft in bid to acquire TikTok

वॉलमार्ट का बड़ा कदम, TikTok को खरीदने में माइक्रोसॉफ्ट का देगी साथ

Fri, 28 Aug 2020 01:06 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 28 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Walmart and Microsoft in bid to acquire TikTok
Walmart

कुछ दिनों से माइक्रोसॉफ्ट द्वारा टिकटॉक को खरीदने की बात चल रही है। अब इस डील में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, चीनी कंपनी टिकटॉक को खरीदने के लिए वॉलमार्ट भी अब माइक्रोसॉफ्ट के साथ आ गई है और दोनो कंपनियां साथ मिलकर इसे जल्द से जल्द खरीदने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


वॉलमार्ट ने कहा है कि इस कदम से दोनों कंपनियों के व्यापार को मजबूती मिलेगी। बता दें कि ये दो कंपनियां पहले से भी साथ काम कर रही हैं। वॉलमार्ट माइक्रोसॉफ्ट के Azure क्लाउड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती है। दोनों कंपनियों द्वारा टिकटॉक को खरीदने की बात सामने आने के साथ ही न्यूयॉर्क में वॉलमार्ट के शेयर करीब 3.6 फीसदी उछलकर 135.47 डॉलर तक जा पहुंचे।
विज्ञापन


टिकटॉक के सीईओ केविन मेयर का इस्तीफा
ये डील उस समय की जा रही है जब टिक टॉक के सीईओ केविन मेयर ने कुछ घंटे पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मेयर ने मात्र तीन महीने पहले ही कंपनी ज्वाइन की थी। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर टिकटॉक को अपना व्यवसाय समेटने की धमकी दे चुके हैं। ट्रंप ने कहा था कि जल्द से जल्द कंपनी इस समस्या का समाधान करे नहीं तो अपना व्यवसाय समेटे। दरअसल कंपनी पर डाटा चुराने का आरोप लग रहा है जो कि सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट कई देशों में टिक टॉक खरीदने पर कर रही है विचार
माइक्रोसॉफ्ट सिर्फ अमेरिका में ही टिकटॉक को खरीदने तक सीमित नहीं रहना चाहती है बल्कि ये कंपनी दुनियाभर के कई देशों जैसे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी इस ऐप को पूरी तरह से खरीदने का प्लान कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed