{"_id":"6352d6e368d134730f789a45","slug":"vodafone-idea-to-raise-rs-1-600-crore-from-atc-gets-board-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vodafone-Idea: एटीसी से 1,600 करोड़ रुपये जुटाएगी वोडा आइडिया, निदेशक मंडल की मंजूरी मिली","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Vodafone-Idea: एटीसी से 1,600 करोड़ रुपये जुटाएगी वोडा आइडिया, निदेशक मंडल की मंजूरी मिली
Fri, 21 Oct 2022 10:59 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:59 PM IST
सार
कंपनी ने कहा कि वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने गुरुवार को बैठक में वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय, असुरक्षित, गैर-रेटेड और गैर-सूचीबद्ध ऋण पत्र (ओसीडी) जारी कर 16,000 रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी।
विज्ञापन
vodafone idea
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटे में चल रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को बड़ा फैसला किया। कंपनी ने मोबाइल टावर कंपनी एटीसी से 1,600 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वीआईएल ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि यह राशि इक्विटी में परिवर्तनीय ऋण बॉन्ड के जरिए जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने गुरुवार को बैठक में वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय, असुरक्षित, गैर-रेटेड और गैर-सूचीबद्ध ऋण पत्र (ओसीडी) जारी कर 16,000 रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी। प्रत्येक ऋण पत्र का अंकित मूल्य 10 लाख है।
विज्ञापन
ये बॉन्ड एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को एक या अधिक किस्तों में जारी किए जाएंगे। उन्हें इक्विटी शेयरों में भी परिवर्तित कराया जा सकेगा। ओसीडी का ब्याज 11.2 फीसदी है। यह राशि प्रत्येक छह महीने पर देय होगी।
विज्ञापन