{"_id":"5c818f27bdec221461124d62","slug":"us-trade-losses-to-new-record-level-in-2018-decreased-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के साथ कम हुआ अमेरिका का व्यापार घाटा, अन्य देशों के साथ घाटे में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारत के साथ कम हुआ अमेरिका का व्यापार घाटा, अन्य देशों के साथ घाटे में हुई बढ़ोतरी
Fri, 08 Mar 2019 03:07 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Mar 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा 2018 में करीब सात प्रतिशत कम होकर 21.30 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, अमेरिका का विभिन्न देशों के साथ होने वाले व्यापार का कुल व्यापार घाटा पिछले साल की तुलना में 68.80 अरब डॉलर बढ़कर 621 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा 2017 में 22.90 अरब डॉलर रहा था। ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार माल एवं सेवाओं में अमेरिका का व्यापार घाटा नवंबर के 50.30 अरब डॉलर से बढ़कर दिसंबर में 59.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वर्ष 2018 में माल एवं सेवाओं में अमेरिका का व्यापार घाटा 2017 के 552.30 अरब डॉलर से बढ़कर 621 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान अमेरिका का निर्यात 2017 की तुलना में 148.90 अरब डॉलर बढ़कर 2,500 अरब डॉलर पर और आयात 217.70 अरब डॉलर बढ़कर 3,121 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन