फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Up to 80% discount accros product in Flipkart and Amazon mega sale

फ्लिपकार्ट और अमेजॉन में 'महायुद्ध', कस्टमर को मिलेगा 80% का डिस्काउंट

Fri, 05 May 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Fri, 05 May 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
Up to 80% discount accros product in Flipkart and Amazon mega sale
ई-कॉमर्स कंपनी

फ्लिपकार्ट और अमेजॉन दोनों एक बार फिर से अपने कस्टमर्स के लिए खुशखबरी लाने वाली है। इस महीने दोनो कंपनी सेल लगाने जा रही है। इस सेल में कस्टमर्स को बडे़ डिस्काउंटस पर प्रोडक्ट्स खरीदने का बेहतरीन मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


फ्लिपकार्ट अपनी दसवीं वर्षगांठ पर 14 से 18 मई तक बिग10 नाम से मेगा सेल चलाएगी। कंपनी कई प्रॉडक्ट्स और ब्रैंड्स पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर करेगा। देश की इस सबसे बड़े मार्केटप्लेस ने अपने सेलर्स से कहा है कि वह मेगा सेल के दौरान रेवेन्यू में तीन से चार गुना ग्रोथ हासिल होने का अनुमान लगा रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि इस मेगा सेल में प्रतिद्वंदी अमेजॉन पीछे नहीं रहना चाहता। उसने भी अपनी 'ग्रेट इंडिया सेल' की वापसी का ऐलान करते हुए उसके लिए 11 से 14 मई का टाइम रखा है। इस दौरान हैरतअंगेज कीमत पर हजारों ब्लॉकबस्टर डील्स कस्मटमर्स को मिलेगी। फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन दोनों ने अपने सेलर्स और ब्रैंड्स से भारी डिस्काउंट करने के लिए कहा है। इसके 3 टॉप सेलर्स ने कहा कि डिजिटल पेमेंट करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट पर प्रॉडक्ट बेचने वाली ऑनलाइन क्राफ्ट कंपनी के को-फाउंडर ध्रुव गोयल ने कहा कि इंडियन कन्ज्यूमर्स डिस्काउंट लवर होते हैं। इसलिए उन्हें डिस्काउंट भी खूब पसंद आएगा। जबकि फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा कि यह 'द बिग बिलियन डेज' से अलग उनकी पहली पांच दिन की महासेल है। उस महासेल का आयोजन पिछले साल 2 से 6 अक्टूबर को हुआ था। उन्होंने कहा कि उनका मार्केटप्लेस डिस्काउंट के अलावा सभी कस्टमर्स को 10 बड़े लाभ का ऑफर भी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed