फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five per cent discount on Railway food by digital payment

डिजिटल पेमेंट करने पर रेलवे खाने के सामान पर देगा 5 प्रतिशत की छूट

Sun, 30 Apr 2017 04:57 AM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Apr 2017 04:57 AM IST
विज्ञापन
five per cent discount on Railway food by digital payment
फाइल फोटो

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने कैटरिंग सर्विस पर यात्रियों को छूट देने का निर्णय लिया है। यात्रा के दौरान प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) स्वाइप मशीन से खाने का सामान खरीदते हैं,तो रेलवे पांच प्रतिशत की छूट देगा। जल्द ही इस योजना की शुरुआत की जाएगी।      

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट अगर यात्री करते हैं तो खाने के मूल्य पर 5 प्रतिशत कम दर पर यात्रियों को खाद्य सामग्री मुहैया की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि डिजिटल एंड कैशलेस ट्रांजेक्शन करने पर कैटरिंग सर्विस मुहैया कराने वालों को बिल की कॉपी भी देनी होगी। जोनल रेलवे हर महीने इस सुविधा को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करेगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस सुविधा के लिए कैटरिंग सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनियों को पीओएस मशीन की उपलब्धता करानी होगी। चलती ट्रेन में भी पीओएस मशीन की उपलब्धता होगी तभी इस सुविधा का लाभ सभी यात्रियों को मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed