अमेजॉन ने लांच किया फायर टीवी स्टिक, वॉयस कमांड से चलेगा TV

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 20 Apr 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Amazon Launched Fire TV Stick at Rs 3999
अमेजॉन फायर टीवी स्टिक

    ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन ने बुधवार को भारत के लिए वॉयस रिमोट के साथ फायर टीवी स्टिक लांच किया। फायर टीवी स्टिक एक स्ट्रीमिंग मीडिया डिवाइस है, जिसे एचडी टेलीविजन में लगाकर आप हजारों फिल्में, टेलीविजन शो, गेम्स का मजा ले सकते हैं। फायर टीवी स्टिक की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।

    अमेजॉन के वाइस प्रेसिडेंट मार्क व्हिट्टन ने बताया कि यह डिवाइस आपके टीवी के साथ जुड़कर आपको बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। फायर टीवी स्टिक भारत में अमेजॉन इंडिया वेबसाइट के अलावा रिलायंस डिजिटल और क्रोमा पर बृहस्पतिवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस डिवाइस के साथ पैकेज में यूएसबी ड्राइव शामिल है। जिसे एचडी टीवी पर प्लगइन करके वाई-फाई के द्वारा रिमोट से एक्सेस किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : फेसबुक पर गेम रिक्वेस्ट से हैं परेशान तो अपनाएं ये ट्रिक

    फायर टीवी स्टिक को एचडीटीवी से कनेक्ट कर मूवी स्ट्रीमिंग करने के अलावा आप टीवी शो और अमेजॉन प्राइम वीडियो से गाने, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स जैसी कई अन्य सेवा भी ले सकते हैं। यह सेवा सालभर तक के लिए होगी। एक साल के बाद सेवा का नवीनीकरण कराने के लिए फिर से शुल्क देना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फायर टीवी स्टिक क्वाडकोर प्रोसेसर पर आधारित है। इसमें 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसके अलावा वाई-फाई कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है। फायर टीवी स्टिक के साथ वॉयस कंट्रोल इनेबल रिमोट दिया गया है, जिससे सर्च बार पर टाइप करना आसान हो जाता है। वॉयस कंट्रोल में हिंदी भाषा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें