{"_id":"5f3efaeb8ebc3e3cbc6c7925","slug":"trai-asked-for-opinion-on-different-licenses-for-different-categories","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग लाइसेंस पर मांगी राय","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग लाइसेंस पर मांगी राय
Fri, 21 Aug 2020 04:07 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
TRAI
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार क्षेत्र की विभिन्न श्रेणियों जैसे बुनियादी संरचना, नेटवर्क और सेवाओं के लिए अलग-अलग लाइसेंस व्यवस्था पर उद्योग जगत से राय मांगी है। ट्राई ने इस संबंध में गुरुवार को एक चर्चा पत्र भी जारी किया।
विज्ञापन
ट्राई ने पूछा है कि नई व्यवस्था में नेटवर्क में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इसका लाइसेंस पाने वाले को क्या प्रोत्साहन (कम लाइसेंस शुल्क, कम स्पेक्ट्रम प्रयोग शुल्क आदि) दिए जा सकते हैं। नियामक ने यह भी पूछा है कि नेटवर्क स्तर के लाइसेंस और सेवा श्रेणी के क्षेत्र में अलग लाइसेंस में उनके लिए क्या संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग ने उद्योग के विभिन्न कार्यक्षेत्रों को अलग करने के बारे में मई, 2019 में ट्राई से राय मांगी थी। इसी के मद्देनजर ट्राई ने चर्चा पत्र पेश किया है। इसके अलावा, ट्राई ने ब्रॉडबैंड की स्पीड निर्धारित करने के लिए लोगों से राय मांगी है।
विज्ञापन