फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourism industry affected due to caa protest in agra

'नागरिकता' पर हिंसक प्रदर्शन से सहमे पर्यटक, ताजनगरी में 60 फीसदी होटल बुकिंग कैंसिल,सैलानी कम

Sat, 21 Dec 2019 10:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
tourism industry affected due to caa protest in agra
ताजमहल
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शनों ने क्रिसमस और नये साल का जश्न मनाने आगरा आ रहे पर्यटकों के कदम थाम दिए हैं। पहले से बुक कराए गए टूर पैकेज कैंसिल करवाए जा रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। माहौल की वजह से 30 फीसदी सैलानी कम आए। 
विज्ञापन

 
क्रिसमस और न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन के लिए बुक हुए होटलों की 60 फीसदी बुकिंग कैंसिल गई हैं। होटलों में थीम बेस्ड पार्टी के आयोजन की तैयारी इन दिनों तेजी से चल रही है। 
विज्ञापन


पर्यटकों को लुभाने के लिए शहर के तमाम होटलों ने कई पैकेज भी जारी किए। कहीं बैंड की प्रस्तुति तो कहीं मेहमानों के स्वागत तैयारी थी। इसी दौरान नागरिकता संशोधन कानून की वजह से बवाल शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल उद्योग का होता है यह पीक टाइम

15 दिसंबर से 15 जनवरी होटल उद्योग के लिए पीक टाइम होता है। बवाल का असर होटल व्यापार पर पड़ा है। आगरा में शुक्रवार को इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से पर्यटकों में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

पर्यटकों को आगरा भी अब संवेदनशील जगह लग रही है। सुरक्षा की वजह से पर्यटक या तो बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं, या फिर होटलों में फोन करके क्वेरीज कर रहे हैं। 

दिल्ली में प्रदर्शन के बाद पड़ा असर 

आगरा में विदेशी पर्यटक दिल्ली होकर आगरा आता है। दिल्ली में प्रदर्शन होने पर पर्यटकों ने बुकिंग कैंसिल करना शुरू कर दी। एक हफ्तेके दौरान आगरा में 60 फीसदी से ऊपर बुकिंग कैंसिल हुईं हैं। आज इंटरनेट बंद होने की वजह से पर्यटक फोन करके आगरा के माहौल की जानकारी ले रहे हैं। -राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एण्ड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन आगरा

पर्यटक कर रहे लगातार फोन 
नागरिका कानून की वजह से हो रहे प्रदर्शन के बाद पर्यटकों की लगातार क्वेरीज आ रहीं हैं। 22 दिसंबर तक की 20 फीसदी तक बुकिंग कैंसिल हो गई हैं। खास तौर पर भारतीय पर्यटक फोन करके आगरा के हालातों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। हम उन्हें समझा रहे हैं कि यहां कोई बवाल नहीं हुआ। शांति का माहौल है। इंटरनेट चालू होने के बाद बुकिंग की स्थिति साफ हो सकेगी। -रमेश वाधवा, अध्यक्ष,होटल एण्ड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed