फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   to boost sugar export government can announce sops today

चीनी निर्यात बढ़ाने को मिल सकती है छूट, सरकार आज करेगी बड़ा ऐलान

Wed, 19 Sep 2018 12:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
to boost sugar export government can announce sops today
चीनी
केंद्र सरकार चीनी निर्यात पर छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर सकती है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट के समक्ष यह प्रस्ताव रखा जाएगा। उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों के मंत्रालय ने गन्ना किसानों के बकाए के जल्द भुगतान के मद्देनजर यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें कुल 50 लाख टन चीनी के निर्यात पर छूट मुहैया कराने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


खाद्य मंत्रालय ने हाल ही में 20 लाख टन चीनी निर्यात के लिए समय सीमा तीन माह बढ़ाकर दिसंबर तक कर दिया है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अब तक केवल 5 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है। इसी वजह से मंत्रालय ने चीनी निर्यात पर छूट मुहैया कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। ताकि चीनी मिले ज्यादा निर्यात करें और गन्ना किसानों के बकाए का जल्द भुगतान हो।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट मंत्रालय के जिस प्रस्ताव पर विचार करने वाली है, उसमें 50 लाख टन चीनी निर्यात पर छूट देने की सिफारिश शामिल है। माना जा रहा है कि प्रति क्विंटल के हिसाब से सब्सिडी देने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा प्रति क्विंटल यातायात सब्सिडी को भी शामिल किया गया है। तटीय इलाके की मिलों के लिए ढाई रुपये और तट से दूर वाली मिलों के लिए 3 रुपए प्रति क्विंटल यातायात सब्सिडी मुहैया कराने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि निर्यात में कमी का कारण कच्ची चीनी उपलब्ध नहीं होना है, जबकि वैश्विक बाजार में इसकी मांग है। उद्योग ने मंत्रालय से समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। ताकि 2018-19 सीजन से प्राप्त नई कच्ची चीनी निर्यात की जा सके।


सरकार ने चीनी के रिकॉर्ड उत्पादन 3.2 करोड़ टन के मद्देनजर मार्च में चीनी निर्यात को मंजूरी दी थी। इसकी वजह बंपर उत्पादन के कारण 2017-18 में चीनी का दाम घटना था। गन्ना किसानों का बकाया मई अंत में 23,232 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। सारे कदम नकदी समस्या से जूझ रही चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को जल्द भुगतान के लिए उठाए गए थे। साथ ही सरकार ने चीनी पर आयात शुल्क दोगुना कर 100 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही निर्यात शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा मिलों के लिए 20 लाख टन चीनी निर्यात को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed