फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   The benefits of customers in taking digital insurance

डिजिटल बीमा लेने में है ग्राहकों का लाभ

Mon, 19 Nov 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
The benefits of customers in taking digital insurance

डिजिटल इंडिया अभियान की वजह से अभी इंटरनेट उपयोग करने वालों में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। दिसंबर 2017 में यहां इंटरनेट यूजर्स की संख्या 48.1 करोड़ थी। इसके अलावा शहरी इंटरनेट यूजर्स की संख्या जहां 29.5 करोड़ थी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 18.6 करोड़ था। हालांकि, इस समय बीमा का प्रसार बस तीन फीसदी है। इसके बावजूद यह अंतर तकनीक का उपयोग करने वाली आबादी से जुड़ने का मौका प्रदान करता है। वैश्विक ऑनलाइन खुदरा बहुराष्ट्रीय कंपनियां उचित मंच के जरिए, सही समय पर विभिन्न किस्म के खरीद अनुभव प्रदान कर ग्राहकों से संवाद कर रही हैं, ताकि अपने जैसी कंपनियों से आगे रहा जा सके। इसलिए वे सद्भावना योजनाओं के जरिए लगातार सकारात्मक अनुभव को आगे बढ़ाती रहती हैं।

विज्ञापन


बढ़ा ऑनलाइन बीमा बाजार

हाल ही में भारत के ऑनलाइन बीमा बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि दिखी है। वेब एग्रीगेटर के आने से तो स्थिति ही बदल गई। वेब एग्रीगेटर के घरेलू बाजार में प्रवेश से पहले बीमा कंपनियां वितरण के लिए सिर्फ  पारंपरिक माध्यमों पर ही निर्भर थीं। हालांकि यह उपभोक्ताओं से जुड़ने में कारगर है, लेकिन तुलनात्मक आंकड़ों की कमी के कारण उचित जानकारी के आधार पर फैसला करने का न्यूनतम विकल्प प्रदान करता था। तकनीक के दौर में ग्राहक देरी बर्दाश्त नहीं कर पाते। वे अक्सर ऑनलाइन खरीद करते हैं, इसलिए चाहते हैं कि जीवन बीमा पॉलिसियों में भी इसी तरह की सुविधा चाहते हैं। वेब एग्रीगेटर इसके जरिए मूल्य, लागत, सेवा, उपभोक्ता समीक्षा आदि संबद्ध सूचनाओं की पेशकश कर इस समस्या का समाधान करते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन बीमा के मुख्य फायदे

पैसे का मूल्य : मूल्य के प्रति संवेदनशील ग्राहकों के लिए इंटरनेट पैसे के लिहाज से भी महत्वपूर्ण और सस्ता माध्यम है। इससे समय तो बचता ही है, यह वितरण लागत कम करता है, जिससे बीमाकर्ता को उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी से मुक्ति : एजेंट या ब्रोकर के बगैर उपभोक्ता अपने फैसले के आधार पर लाभ के अवास्तविक दावे के झांसे में आये बिना पालिसी खरीद सकते हैं।
तुलना का लाभ : मूल्य, गुणवत्ता और अन्य विशिष्टताओं के आधार पर विभिन्न बीमा उत्पादों के बीच निष्पक्ष तुलना या विश्लेषण से उपभोक्ताओं को अपनी निजी जरूरत के मुताबिक हर उत्पाद के फायदे और नुकसान के आकलन का भी मौका मिलता है।
सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान : उपभोक्ता क्रेडिट या डेबिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग और अन्य विकल्पों के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

एक ही जगह पर सभी सुविधाएं

ऑनलाइन ग्राहकों को एक ही जगह पर लागत, सुविधा, गति, सुरक्षा और सेवा के फायदे मिलते हैं। सुविधा ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन हस्तांतरण से खरीदना सुविधाजनक और आसन हो जाता है। इसके अलावा बची प्रक्रिया घर से पूरी हो जाती है।

टर्म पालिसी की मांग तेज

ऑनलाइन टर्म पालिसी की मांग बढ़ी है, जिससे बीमा कंपनियों को इन योजनाओं के विभिन्न विकल्प पेश करने में मदद मिली है। इनमें सुरक्षा, प्रीमियम वापसी, मृत्यु पर आय लाभ, अपंगता आदि शामिल हैं। ज्यादातर बीमा कंपनियां विभिन्न नवोन्मेषी निवेश प्रबंधन विकल्पों के जरिए यूनिट लिंक्ड बीमा योजनाओं की पेशकश करती हैं। ऑनलाइन उत्पादों के क्षेत्र में बहुत प्रतिस्पर्धा है और इस होड़ में आगे बढ़ने के लिए इनमें लगातार सुधार आवश्यक है। उपभोक्ताओं के अनुकूल उत्पाद मुहैया कराने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को वित्तीय लक्ष्य हासिल करने के लिहाज से बेहतर मूल्य प्रदान करना है।


ऑनलाइन हस्तांतरण बढ़ने का अनुमान

आने वाले दिनों में ऑनलाइन हस्तांतरण बढ़ने वाला है। केंद्र जनता के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी वित्तीय सुरक्षा योजनाओं के लिए ऑनलाइन मंच की विशाल क्षमता का फायदा उठाने के तरीकों की तलाश कर सकता है। आधार और ई-केवाईसी जैसी प्रमुख डिजिटल इंडिया परियोजनाओं के अखिल भारतीय सफलता सचमुच प्रेरणादायक है। साथ ही प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा ने उच्च गति वाले इंटरनेट को सबसे सस्ता बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed