फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   ten months big drop in stock market

बॉन्ड पर ब्याज बढ़ने से ढहा शेयर बाजार, 10 महीने की बड़ी गिरावट

Sat, 27 Feb 2021 06:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 06:31 AM IST
विज्ञापन
ten months big drop in stock market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक और घरेलू बॉन्ड बाजार में मजबूती और ब्याज बढ़ने का शेयर बाजार पर बड़ा असर दिखा है। कारोबार के दौरान शुक्रवार को शेयर बाजार में 10 महीने की बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स 49 हजार पर आ गया तो निफ्टी भी 14,500 के करीब पहुंचकर बंद हुआ।

विज्ञापन


बॉन्ड बाजार के दबाव में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 2149 अंकों की गिरावट पर था, जो आखिर में 1,939.32 अंक टूटकर 49,099.99 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


एनएसई निफ्टी भी कारोबार के दौरान 629 अंक गिरा, जो आखिर में 568.20 अंकों के नुकसान के साथ 14,529.15 पर पहुंच गया। बीएसई में यह 4 मई, 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा नीचे गया था। वहीं एनएसई में यह 23 मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। बीएसई के सभी 30 सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। निवेशकों ने सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में की, जिससे निफ्टी के बैंक इंडेक्स 4.78 फीसदी और ऑटो इंडेक्स 3.12 फीसदी नीचे आ गए।

निवेशकों के 5.37 लाख करोड़ रुपये डूबे
बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों के लाखों रुपये की पूंजी डूब गई। बीएसई  पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.37 लाख करोड़ रुपये घटकर 500.75 लाख करोड़ पर पहुंच गया। निवेशकों ने हर मिनट 1450 करोड़ रुपये गंवाए हैं। बीएसई पर गिरावट का आलम ये रहा है 3101 शेयरों में से 1855 नुकसान के साथ बंद हुए।

बॉन्ड ने कैसे किया बर्बाद
अमेरिका ने 10 साल के बॉन्ड का ब्याज बढ़कर 1.61 फीसदी और भारतीय बाजार में 10 साल के बॉन्ड का ब्याज शुक्रवार को 6.23 फीसदी पहुंच गया। बॉन्ड को शेयर बाजार से कम जोखिम वाला माना जाता है। जब यहां ज्यादा ब्याज मिलता है तो निवेशक इक्विटी से पैसे निकालकर इन विकल्पों में लगाते हैं।


विदेशी निवेशकों को जब अमेरिकी बाजार से ही 1.61 फीसदी ब्याज मिल रहा है तो वे दुनियाभर के बाजारों से पैसे वापस खींच रहे हैं।जिससे बड़ी गिरावट आ रही है।इससे कंपनियों की कर्ज लागत बढ़ रही है और उनके मुनाफे पर असर पड़ने से शेयरधारकों का रिटर्न भी घट जाता है।

इन वजहों से भी रही गिरावट

  • सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों से वैश्विक कारोबार पर जोखिम बढ़ा।
  • भारतीय जीडीपी के दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों में चिंता।
  • विदेशी निवेश पोर्टफोलियो के घरेलू बाजार से धन निकासी का असर, रुपये के मुकाबले डॉलर में तेज उछाल

दुनियाभर के बाजार बेहाल

  • नैस्डैक के 478, डाऊ जोंस में 559 और एसएंडपी-500 में 96 अंक की गिरावट
  • निक्केई 1,174 अंक और हेंगसेंग 1,076 अंक लुढ़का
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed