फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sunil Mittals Remuneration Declines about 3 percent to Rs 30.1 Crore in FY20

सुनील भारती मित्तल का वेतन 2019-20 में तीन फीसदी घटकर 30.1 करोड़ रुपये

Tue, 28 Jul 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 28 Jul 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Sunil Mittals Remuneration Declines about 3 percent to Rs 30.1 Crore in FY20
sunil bharti mittal, airtel - फोटो : HT

भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल का वेतन पैकेज 2019-20 में तीन फीसदी घटकर 30.13 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के शेयर की कीमत और अन्य लाभों में कमी से पैकेज कम हुआ।

विज्ञापन


भारती एयरटेल लिमिटेड के चेयरमैन के तौर पर 2018-19 में मित्तल का वेतन-भत्ता 31 करोड़ रुपये था। कंपनी की वार्षिक रपट के अनुसार मित्तल के वेतन-भत्ते में 2016-17 के बाद स कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनके वास्तविक वेतन में आयी कमी की मुख्य वजह शेयर कीमतों और अन्य लाभों का मूल घटना है।
विज्ञापन


मित्तल का मूल वेतन 2019-20 में 26.97 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के समान ही है। हालांकि आयकर अधिनियम की धारा 17(2) के तहत उन्हें उपलब्ध कराए गए अनुलाभों का मूल्य पिछले साल के 1.87 करोड़ रुपये से घटकर 99.8 लाख रुपये रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सेवानिवृत्ति अनुलाभ भी 2.15 करोड़ रुपये पर स्थिर बने हुए हैं। मित्तल को एक अक्टूबर 2016 को फिर से पांच साल के लिए कंपनी का चेयरमैन नियुक्ति किया गया था। कंपनी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम बुधवार 29 जुलाई को जारी करने वाली है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed