फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Stress on RBI can cause financial stability said s&p

आरबीआई पर दबाव से वित्तीय स्थिरता को पहुंच सकता है नुकसान: एसएंडपी 

Tue, 18 Dec 2018 04:00 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 18 Dec 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Stress on RBI can cause financial stability said s&p

वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने चेताया है कि आरबीआई पर सरकार के लगातार दबाव से देश की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता और बैंकिंग प्रणाली की उपलब्धियों को नुकसान पहुंच सकता है। एसएंडपी ने आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों को नकारात्मक बताया। उसका कहना है कि बैंकों में गवर्नेंस और पारदर्शिता पर काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन


एसएंडपी ने सोमवार को कहा कि हम आरबीआई के निदेशक मंडल की जनवरी, 2019 में होने वाली बैठक में बैंकिंग प्रणाली के नियमनों में किसी बदलाव का इंतजार करेंगे। आरबीआई कई अन्य प्राधिकरणों की तुलना में पारंपरिक तौर पर अधिक स्वतंत्र रहा है और इसकी संस्थागत संस्कृति शानदार रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से आरबीआई पर जारी सख्त दबाब से आने वाले समय में इसकी स्वतंत्रता और संस्कृति खत्म होने का जोखिम है। यह देश की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


क्रेडिट एजेंसी ने कहा कि हमारे विचार से पूर्व गवर्नर रघुराम राजन द्वारा संपत्ति की गुणवत्ता की समीक्षा की शुरुआत करने के बाद हालिया वर्षों में आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों से बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बेहतर हुई है तथा विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हालांकि, इसका आधार कमजोर रहा है और इसे लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed