फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sensex today india live Stock markets rise in the trading session, 1075 points jump

शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 1075 अंक की छलांग के साथ 39090 पर बंद

Mon, 23 Sep 2019 06:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Mon, 23 Sep 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
sensex today india live Stock markets rise in the trading session, 1075 points jump
शेयर बाजार - फोटो : PTI

शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 1,075 अंक की एक और लंबी छलांग के साथ 39,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। यह इसका दो माह का उच्चस्तर है। वित्तीय, बैंकिंग और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से ‘तेजड़िया’ दौड़ लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रही।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 1,426 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 1,075.41 अंक या 2.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,090.03 अंक पर बंद हुआ। यह इसका 17 जुलाई के बाद का उच्चस्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 326 अंक या 2.89 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,600.20 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


ब्रोकरों ने बताया कि एनएसई पर कारोबार के अंतिम घंटे में 10 मिनट के लिए तकनीकी अड़चन आई। 3:15 बजे से 3:29 बजे तक एक्सचेंज में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कारोबार प्रभावित हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स ने 1,921.15 अंक की एक दशक से अधिक समय की सबसे लंबी छलांग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सेंसेक्स 5.32 प्रतिशत चढ़कर 38,014.62 अंक पर बंद हुआ था। वहीं उस दिन निफ्टी 569.40 अंक या 5.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था। दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,996.56 अंक या 8.30 प्रतिशत और निफ्टी 895.40 अंक या 8.36 प्रतिशत चढ़ा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सबको हैरान करते हुए कॉरपोरेट कर में कटौती की घोषणा की। इसके बाद से दलाल पथ पर तेजड़िया दौड़ शुरू हो गई। सेंट्रम वेल्थ मैनेजमेंट के प्रमुख (इक्विटी एडवाइजरी) देवांग मेहता ने कहा, कॉरपोरेट कर में कटौती के एतिहासिक फैसले के बाद बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। 


इन उपायों से बड़ी संख्या में कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा। इसका इस्तेमाल कंपनियों द्वारा या तो कीमतों में कटौती कर मांग बढ़ाने, शेयरधारकों को लाभांश के रूप में भुगतान या पूंजीगत व्यय पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed