फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   State Bank of India has lowered the ATM cash withdrawal limit to Rs 20,000 rupees a day

एसबीआई ने दिया बड़ा झटका, एक दिन में एटीएम से निकाल सकेंगे सिर्फ इतने पैसे

Mon, 01 Oct 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
State Bank of India has lowered the ATM cash withdrawal limit to Rs 20,000 rupees a day
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंट (एसबीआई) ने एक दिन में एटीएम से पैसा निकालने की सीमा में कटौती करने का फैसला लिया है। 31 अक्तूबर से बैंक के ग्राहक एक दिन में 20,000 रुपये से ज्यादा राशि नहीं निकाल पाएंगे। वर्तमान में यह सीमा 40,000 रुपये है। 

विज्ञापन


एसबीआई शाखाओं को भेजे गए आदेश में कहा गया है, 'बैंकों को एटीएम ट्रांजेक्शन में होने वाली धोखाधड़ी की मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए डिजिटल-कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के मकसद से कैश निकासी सीमा को घटाने का फैसला किया गया है। क्लासिक और मेस्ट्रो प्लैटफॉर्म पर जारी किए डेबिट कार्ड से भी निकासी सीमा को घटा दिया गया है।' कैश निकासी सीमा में यह कटौती त्योहार शुरू होने से पहले की गई है।
विज्ञापन


सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन पर जोर दे रही है इसके बावजूद भी कैश की मांग में कटौती देखने को नहीं मिली है। कुछ आंकलन के अनुसार बाजार में कैश का फ्लो नोटबंदी से पहले के स्तर तक पहुंच गया है। वहीं पिछले कुछ सालों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें कार्ड का क्लोन बनाने वाले धोखेबाज बैंक ग्राहकों के डेबिट कार्ड का पिन चोरी से लगाए हुए कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से पता कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियम से बैंक ग्राहकों को होने वाली असुविधा के बारे में जब एसबीआई के प्रबंध निदेशक पीके गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमारा आंतरिक विश्लेषण दिखाता है कि एटीएम से ज्यादातर छोटी राशि की निकासी की जाती है। 20 हजार रुपये अधिकतर ग्राहकों के लिए काफी है। हम छोटी निकासी पर होने वाले फ्रॉड में कमी को लेकर भी प्रयास कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि जिन ग्राहकों को निकासी की ज्यादा सीमा चाहिए वह ऊंचे वैरिएंट वाला कार्ड ले सकते हैं। ऐसे कार्ड उन कस्टमर्स को जारी किए जाते हैं, जो अपने बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस से ज्यादा राशि बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed