फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sri sri ravishankar will soon compete patanjali, opening up stores to sell fmcg products

बाबा रामदेव की पतजंलि को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, ऑर्ट ऑफ लिविंग खोलेगा रिटेल स्टोर

Tue, 22 Aug 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 22 Aug 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
sri sri ravishankar will soon compete patanjali, opening up stores to sell fmcg products
baba ramdev with patanjali products

बाबा रामदेव की पतजंलि को जल्द ही रिटेल मार्केट में एक और बाबा के संस्थान से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जल्द ही पूरे देश में अपने एक हजार से ज्यादा रिटेल स्टोर खोलने जा रहे हैं, जिनमें दवाईयों के अलावा डेली यूज का सामान भी मिलेगा। इसमें साबुन से लेकर टूथपेस्ट, आटा, शैम्पू जैसे आयुर्वेदिक तरीके से तैयार सामान मिलेगा। 

विज्ञापन


पढ़ें- आर्थिक बहिष्कार होने से चीन के होश ठिकाने आने लगे हैं: बाबा रामदेव
विज्ञापन


अपने क्लिनिक और उपचार भी खोलेंगे
रिटेल स्टोर के अलाव श्री श्री रविशंकर पतजंलि के मॉडल पर चलते हुए अपने क्लिनिक और उपचार केंद्र भी खोलेंगे जहां लोगों की बीमारियों इलाज भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मिलेंगे ये सामान
आर्ट ऑफ लिविंग श्री श्री तत्वा के नाम से अपने ब्रांडेड रिटेल स्टोर खोलेगा। शुरुआत में इनमें जो सामान मिलेगा, उसमें टूथपेस्ट, डिटर्जेंट पाउडर, घी और कुकीज शामिल होंगे। इससे पहले आर्ट ऑफ लिविंग हेल्थ ड्रिंक, साबुन, धूप-बत्ती और मसाले 2003 से मार्डन रिटेल स्टोर और ऑनलाइन बेच रहा था। लेकिन अब यह कंपनी 300 से ज्यादा उत्पाद बेचेगा। कंपनी इसके लिए पूरे देश में अपनी तीन फैक्ट्रियां खोलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed