{"_id":"5995daa34f1c1bc9028b460f","slug":"haryana-cm-manohar-lal-with-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक बहिष्कार होने से चीन के होश ठिकाने आने लगे हैं: बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक बहिष्कार होने से चीन के होश ठिकाने आने लगे हैं: बाबा रामदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
रामदेव ने सीएम मनोहर लाल से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरू स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा के हालातों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने रामदेव को प्रदेश के ताजा हालातों से अवगत करवाया। वहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रभावी बनाने में रामदेव का सहयोग मांगा।
मीडिया से बातचीत में रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। चीन और भारत के बीच चल रहे तनाव पर उन्होंने कहा कि चीन का आर्थिक बहिष्कार होने से अब चीन के होश ठिकाने आने लगे हैं। देश के लोगों में भी स्वदेशी अपनाने की इच्छा बलवती हो रही है।
चीन एक स्वार्थी देश है। लोगों को चाहिए कि इस दीपावली को घर में मिट्टी के दीये जलाकर देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करें। चीन की बनाई लाइटें जलाने की बजाय स्वदेशी अपनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दीपावली पर चीनी लाइटों का बहिष्कार कर मिट्टी के दीये जलाने की गुजारिश की है।