फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   spices become costly due to kerala floods

स्वाद व खुशबू ने बिगाड़ा आपकी रसोई का बजट, 45 फीसदी महंगे हुए मसाले

Wed, 19 Sep 2018 05:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
spices become costly due to kerala floods

त्योहारी सीजन में स्वाद और खुशबू आपका बजट बिगाड़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में मसालों की कीमतों में एक महीने में काफी उछाल देखने को मिला है। केरल में पिछले महीने आई बाढ़ के बाद मसालों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। रसोईघर में खाना बनाने में लोगों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग के बाद अब मसालों के महंगा होने से आम आदमी की जेब खाली हो रही है।

विज्ञापन


यह मसाले हुए महंगे

जिन मसालों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, उनमें इलायची, जावित्री, जायफल, कालीमिर्च जैसे तमाम मसाले शामिल हैं। इन मसालों के थोक व खुदरा दाम में अब तक करीब 45 फीसदी का इजाफा हो चुका है। अक्टूबर-नवंबर में इनके दाम करीब 30 फीसदी और बढ़ सकते हैं। ऐसे में मसालों की कीमतों में दिवाली तक 75 फीसदी इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस वजह से बढ़ेंगी कीमतें

देश में केरल ही ऐसा राज्य है, जहां पर सबसे ज्यादा मसालों की पैदावार होती है। यहीं से पूरे देश में मसालों की आपूर्ति की जाती है। पिछले महीने आई बाढ़ में फसल तो नष्ट हुई, साथ ही गोदाम में पड़ा माल भी बर्बाद हो गया। इलायची का पिछले महीने थोक बाजार में भाव 900 रुपये किलो था वो आज 1300 रुपये किलो की दर से बिक रही है। इसी तरह जावित्री 1200 से बढ़कर 1700 और जायफल 450 से बढ़कर 650 रुपये किलो हो गई है। थोक बाजार की तेजी के अनुपात में रिटेल मार्केट में भी दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकेट मसाले भी हुए महंगे

खुले बाजार में बिकने वाले मसालों के अलावा 100 ग्राम के पैकेट में कंपनियों के बिकने वाले मसाले भी महंगे हो गए हैं। अभी कंपनियों ने प्रति 100 ग्राम पर 5 रुपये की बढ़ोतरी की है, लेकिन यह दाम 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं। 100 ग्राम गरम मसाला पैक 72 से बढ़कर 78 रुपये का हो चुका है और 100 ग्राम छोले मसाला 58 से बढ़कर 64 रुपये का हो चुका है। 500 ग्राम पाव भाजी मसाला 360 रुपये का था अब 385 रुपये का हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed