फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex Nifty Share Market Today August 13: Six from top ten sensex companies market capital come down here you know the amount

Sensex Nifty Today: सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 78,275.12 करोड़ रुपये घटा

Sun, 16 Aug 2020 10:49 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 16 Aug 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today August 13: Six from top ten sensex companies market capital come down here you know the amount
सेंसेक्स निफ्टी आज: सेंसेक्स की दस में से छह कंपनियों का पूंजीकरण घटा

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले एक सप्ताह में 78,275.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इस दौरान दो कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 163.23 अंक या 0.42 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

विज्ञापन



सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के अलावा एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड., भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया। वहीं दूसरी ओर इंफोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन


समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,666.46 करोड़ रुपये घटकर 13,40,213.50 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही। इसी तरह टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,700.02 करोड़ रुपये घटकर 8,41,453.51 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 17,294.12 करोड़ रुपये घटकर 2,88,544.43 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 8,634.6 करोड़ रुपये घटकर 5,10,792.18 करोड़ रुपये पर आ गई। कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 6,728.15 करोड़ रुपये घटकर 2,58,855.93 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का 5,251.77 करोड़ रुपये घटकर 5,68,867.60 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 12,609.98 करोड़ रुपये बढ़कर 3,21,014.11 पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 2,338.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,34,090.06 करोड़ रुपये और इंफोसिस की 1,171.31 करोड़ रुपये बढ़कर 4,06,123.91 करोड़ रुपये रही।


आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 604.97 करोड़ रुपये बढ़कर 2,41,787.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed