{"_id":"6ad59f7de2f51e31da0d54c5","slug":"be-careful-during-shopping-use-of-digital-credit-services-rising-buy-now-pay-later-aka-bnpl-risky-option-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग में रहें सावधान: बढ़ रहा डिजिटल क्रेडिट सेवाओं का इस्तेमाल, बाय नाउ, पे लेटर ज्यादा खतरनाक!","category":{"title":"Bonus","title_hn":"बोनस","slug":"bonus"}}
शॉपिंग में रहें सावधान: बढ़ रहा डिजिटल क्रेडिट सेवाओं का इस्तेमाल, बाय नाउ, पे लेटर ज्यादा खतरनाक!
Mon, 19 Oct 2026 10:11 AM IST
द बोनस
बोनस डेस्क, अमर उजाला।
बोनस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: द बोनस
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:11 AM IST
सार
एक अध्ययन के मुताबिक, भारत के छोटे शहरों में मेट्रो शहरों के मुकाबले बाय नाउ, पे लेटर (BNPL) जैसी डिजिटल क्रेडिट सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। टीयर-2 शहरों में करीब 60% और टीयर-3 शहरों में 52% लोगों ने इन सेवाओं का उपयोग किया है, जबकि मेट्रो शहरों में आंकड़ा 45% है।
विज्ञापन
बाय नाउ, पे लेटर ऑफर घातक हो सकता है
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान BNPL का विकल्प चुनना बेहद आम हो गया है। बिना किसी ब्याज के अभी खरीदें और बाद में चुकाएं का यह आकर्षक ऑफर पहली बार कर्ज लेने वालों और युवाओं को बहुत लुभाता है।
क्या आप जानते हैं कि इसमें एक छोटी-सी भी लापरवाही आपके क्रेडिट स्कोर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है?
क्या है BNPL...कैसे काम करता है?

एक छोटी-सी चूक, बहुत बड़ा असर
मान लीजिए आपने BNPL के जरिये सिर्फ 1,000 रुपये की खरीदारी की और किसी वजह से समय पर भुगतान नहीं कर पाए। आपके लिए यह बहुत छोटी रकम है, लेकिन क्रेडिट ब्यूरो के लिए यह एक आधिकारिक डिफॉल्ट है। इसके विपरीत, होम लोन या कार लोन जैसी बड़ी ईएमआई में थोड़ी देरी का असर सिबिल स्कोर पर उतनी तेजी से नहीं पड़ता, क्योंकि ब्यूरो उसे सुरक्षित और दीर्घकालिक ऋण मानता है।

- BNPL पर लगने वाली लेट फीस और पेनल्टी काफी ज्यादा होती है। यदि 1,000 रुपये के बकाया पर 300 रुपये लेट फीस लग जाए, तो यह मूल राशि का 30% तक बैठती है।
- ज़ेस्टमनी, लेजीपे और ईपेलेटर जैसी फिनटेक कंपनियां BNPL भुगतान न करने की रिपोर्ट क्रेडिट ब्यूरो को देती हैं।
- इसके बार-बार चूकने से यह संदेश जाता है कि ग्राहक वित्तीय रूप से अनुशासित नहीं है। यह भविष्य में बड़े लोन मिलने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है।
- कम क्रेडिट ट्रांजैक्शन वाले लोगों का स्कोर BNPL डिफॉल्ट के कारण बहुत तेजी से गिरता है।
- BNPL भी एक कर्ज ही है। इसे हल्के में न लें।
- पेमेंट की समय सीमा बहुत कम होती है, इसलिए एप्स पर रिमाइंडर सेट करें या ऑटो-डेबिट का विकल्प चुनें।
- अपनी वित्तीय क्षमता को परख कर ही इसका उपयोग करें और समय-समय पर सिबिल स्कोर जांचते रहें।