फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Silver Lake invests Rs 4546 crore in Reliance Industries Jio platforms

सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश बढ़ाया, 4546 करोड़ रुपये में खरीदेगी अतिरिक्त हिस्सेदारी

Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Silver Lake invests Rs 4546 crore in Reliance Industries Jio platforms
JIO - फोटो : JIO
रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में अबू धाबी की मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी के निवेश के बाद अब खबर है कि सिल्वर लेक कंपनी ने अपना निवेश बढ़ा दिया है। सिल्वर लेक ने इसे 2.08 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए 4,546.80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है। रिलायंस ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि यह सिल्वर लेक का जियो प्लेटफॉर्म्स में अब तक का दूसरा निवेश है। इससे पहले 4 मई को जियो प्लेटफॉर्म्स में भी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने 1.15 फीसदी इक्विटी के लिए 5,655.75 करोड़ का निवेश किया था। इसके बाद अब सिल्वर लेक का कुल निवेश बढ़कर 10,202.55 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक की इक्विटी भी बढ़कर 2.08 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल पिछली बार की तरह ही सिल्वर लेक ने इस निवेश में जियो प्लेटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये आंकी है। ऐसे में जियो प्लेटफॉर्म्स में अब तक 19.90 फीसदी इक्विटी के लिए कुल 92,202.15 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। 
विज्ञापन


सिल्वर लेक की तरफ से किए गए निवेश पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशक कीमती साझेदार हैं। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पांच सप्ताह के भीतर जियो प्लेटफार्मों में सिल्वर लेक का अतिरिक्त निवेश, भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके विश्वास को दर्शाता है। "
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस निवेश पर सिल्वर लेक के सह-सीईओ और प्रबंध साझेदार, एगॉन डरबन ने कहा, “हम अपने एक्सपोजर को बढ़ाने और अपने सह-निवेशकों को भी अपने साथ लाने पर उत्साहित हैं। उपभोक्ता और छोटे व्यवसायों के लिए ऊंची गुणवत्ता और सस्ती डिजिटल सेवाओं देने के लिए जियो के मिशन का हम समर्थन करते हैं। हम मुकेश अंबानी और उनकी टीम की तारीफ करते हैं जिनके साहसिक विजन से जियो दुनिया की सबसे उल्लेखनीय प्रोद्योगिकी कंपनी बन पाई”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed