फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Update Today Sensex jumps in early trade Nifty surges too Rupee Dollar Gold Silver Rate Update

Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाकर सपाट

Thu, 26 Dec 2024 09:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Dec 2024 09:33 AM IST
सार

इस बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.25 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.23 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.25 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Share Market Update Today Sensex jumps in early trade Nifty surges too Rupee Dollar Gold Silver Rate Update
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में हासिल हुई बढ़त दिन चढ़ने के साथ गंवा बैठे। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर हावी हो गया। सुबह 11 बजे के करीब सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट कारोबार होता दिखा। 11 बजकर 01 मिनट पर सेंसेक्स 8.74 (0.01%) अंक टूटकर 78,465.86 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 2.11 (0.01%) अंक फिसलकर 23,725.55 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


इससे पहले, घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को भी हरे निशान पर खुला। बीएसई सेंसेक्स शानदार तेजी के साथ खुला, जबकि एनएसई निफ्टी में भी उछाल देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 425.5 अंक उछलकर 78,898.37 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 123.85 अंक बढ़कर 23,851.50 पर पहुंचा। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.24 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 425.5 अंक की बढ़त के साथ 78,898.37 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 123.85 अंक चढ़कर 23,851.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,454.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर पर
रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.25 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.23 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.25 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.15 पर बंद हुआ था। क्रिसमस के अवसर पर बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

सितंबर तिमाही में देखी गई मंदी से उबर रही है भारतीय अर्थव्यवस्था
मंगलवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बुलेटिन के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था सितंबर तिमाही में देखी गई मंदी से उबर रही है, जिसे मजबूत त्यौहारी गतिविधि और ग्रामीण मांग में निरंतर वृद्धि से बढ़ावा मिल रहा है।  बुधवार को क्रिसमस के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 73.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 67.30 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 78,472.87 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 25.80 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 23,727.65 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed