फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Opening Bell: Sensex declines in early trade Nifty down Rupee Dollar Situation Gold Silver Rate

Share Market: बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा; रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर

Tue, 17 Dec 2024 09:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Dec 2024 09:51 AM IST
सार

विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.89 पर खुला।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex declines in early trade Nifty down Rupee Dollar Situation Gold Silver Rate
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिकी फेड के ब्याज दर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में बिकवाली के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स इस दौरान 1000 अंकों तक टूट गया। 11 बजकर 19 मिनट पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 617.83 (0.75%)अंक गिरकर 81,130.74 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 199.75 (0.81%) अंक गिरकर 24,468.50 अंक पर आ गया।

विज्ञापन


30 शेयरों वाले ब्लू-चिप पैक में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन पिछड़ गए। टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर को लाभ हुआ। एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई, जबकि टोक्यो में तेजी रही। सोमवार को वॉल स्ट्रीट अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



ऐसी रही बाजार की चाल
इससे पहले शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350.98 अंक की गिरावट के साथ 81,397.59 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 100.8 अंक फिसलकर 24,567.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी आई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 278.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


रुपया शुरुआती कारोबार में गिरा
विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.89 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 84.92 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को 11 पैसे की गिरावट के साथ 84.91 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

बाजार की चाल पर क्या बोले जानकार?
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "वैश्विक स्तर पर बाजार FOMC (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बाजार ने पहले ही 25 आधार अंकों की दर कटौती को कम कर दिया है और इसलिए, ध्यान फेड प्रमुख की टिप्पणी पर रहेगा। किसी भी तरह की नरम टिप्पणी से अलग हटना बाजार के नजरिए से नकारात्मक होगा। इसकी संभावना बहुत कम है।"

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 278.70 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत गिरकर 73.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 384.55 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 81,748.57 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 100.05 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 24,668.25 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed