फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Opening Bell: Sensex climbs in early trade Nifty up too Know gold silver rate Rupee dollar trend

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में बढ़ी खरीदारी; सेंसेक्स 750 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी फिर 24100 के पार

Fri, 29 Nov 2024 09:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Nov 2024 09:54 AM IST
सार

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। 

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex climbs in early trade Nifty up too Know gold silver rate Rupee dollar trend
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर सेंसेक्स 759.87 (0.96%) अंकों की बढ़त के साथ 79,837.50 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 223.40 (0.93%) अंक चढ़कर 24,137.55 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 2.27 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 445.54 लाख करोड़ हो गया।

इससे पहले, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बीते दिन के मुकाबले रिकवरी करते नजर आए। शुक्रवार को सपाट खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में तेजी आई। बीते दिन यानी गुरुवार को इसमें एक फीसदी से अधिक की तेज गिरावट देखी गई थी। निफ्टी इंडेक्स ने 24000 का स्तर फिर से हासिल किया, जबकि सेंसेक्स ने भी 300 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की। 

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.18 अंक चढ़कर 79,259.92 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 78.6 अंक कर बढ़त के साथ 23,992.75 अंक पर रहा। इससे पहले निफ्टी 50 इंडेक्स 13 अंकों या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,927.15 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 10 अंकों या 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,032.99 पर खुला। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.49 पर चल रहा है।


किसे फायदा, किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। 

एफआईआई बिकवाल रहे
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 11,756.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल और टोक्यो में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को थैंक्सगिविंग के अवसर पर अमेरिकी बाजार बंद रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत बढ़कर 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 1,190.34 अंक या 1.48 प्रतिशत गिरकर 79,043.74 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 360.75 अंक या 1.49 प्रतिशत गिरकर 23,914.15 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed