{"_id":"67761321875c18106c06a512","slug":"share-market-opening-bell-sensex-climbs-in-early-trade-nifty-up-too-gold-silver-rate-dollar-rupee-update-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: शेयर बाजार में बंपर उछाल; सेंसेक्स 1500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Share Market: शेयर बाजार में बंपर उछाल; सेंसेक्स 1500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार
Thu, 02 Jan 2025 09:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:46 AM IST
सार
Share Market: गुरुवार को सुबह 01 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 1,229.42 (1.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,759.48 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 342.00 (1.44%) अंक चढ़कर 24,084.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बीएसई के अनुसार निवेशकों की संपत्ति आज 3.35 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 447.79 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि बुधवार को बाजार का पूंजीकरण 444.43 लाख करोड़ रुपये था। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में साल के दूसरे दिन बंपर उछाल दिखा। गुरुवार को सेंसेक्स 1,500 अंक से अधिक चढ़ा, वहीं निफ्टी भी 24,200 के पार चला गया। इस दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6 लाख रुपये बढ़ गया।
विज्ञापन
इससे पहले, एशियाई बाजार में गिरावट के बावजूद भारतीय बेंचमार्क सूचकांक साल के दूसरे दिन गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। अगले हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे उससे पहले ऑटो, आईटी और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। सुबह 01 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 1,229.42 (1.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,759.48 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 342.00 (1.44%) अंक चढ़कर 24,084.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजार नए साल के दूसरे दिन यानी गुरुवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242.95 अंक चढ़कर 78,750.36 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 69.25 अंक चढ़कर 23,812.15 अंक पर आ गया। इसके साथ ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 85.73 पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,782.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 242.95 अंक चढ़कर 78,750.36 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.25 अंक की बढ़त के साथ 23,812.15 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एनटीपीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे।
नए साल का आगाज हरियाली के साथ हुआ
इससे पहले स्थानीय शेयर बाजार में नए साल के पहले दिन तेजी लौटी थी और बीएसई सेंसेक्स 368 अंक से अधिक बढ़कर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी भी 23,700 अंक के पार निकल गया था। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में दो दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा था और यह साल 2025 के पहले दिन 368.40 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 78,507.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 617.48 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 98.10 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,742.90 अंक पर बंद हुआ था।
2024 में कैसी रही थी चाल?
बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 109.12 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली 0.10 अंक की गिरावट आई थी। बीते साल 2024 में सेंसेक्स 5,898.75 अंक यानी 8.16 प्रतिशत चढ़ा जबकि निफ्टी में 1,913.4 अंक यानी 8.80 प्रतिशत की तेजी रही।