Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Share Market Opening Bell Nifty 50 Sensex Today Stock Market Latest Updates in Hindi

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में जोरदार तेजी; सेंसेक्स 600 अंक उछलकर 78600 के पार, निफ्टी भी चढ़ा

Mon, 23 Dec 2024 09:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Dec 2024 09:33 AM IST
सार

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई। इससे पहले पिछले पांच दिनों में बीएसई सेंसेक्स 4,091.53 अंक या 4.98 फीसदी टूटा और निफ्टी 1,180.8 अंक या 4.76 फीसदी गिर गया।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Nifty 50 Sensex Today Stock Market Latest Updates in Hindi
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बीते हफ्ते की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ खुला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 628.34 अंक उछलकर 78,669.93 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 219 अंक बढ़कर 23,806.50 पर पहुंचा। इस दौरान अदाणी समूह के शेयरों में भी उछाल देखा गया।

विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई। इससे पहले पिछले पांच दिनों में बीएसई सेंसेक्स 4,091.53 अंक या 4.98 फीसदी टूटा और निफ्टी 1,180.8 अंक या 4.76 फीसदी गिर गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,597.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुख के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुले। प्री ओपनिंग सेशन में 50 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स और 30 शेयरों वाले एनएसई निफ्टी में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 78,488.64 पर और निफ्टी 150.70 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 23,738.20 पर खुला। फिलहाल सुबह 9:40 बजे सेंसेक्स 451.85 (0.58%) की उछाल के साथ 78,493.44 पर और निफ्टी 185.45 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 23,772.95  पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.04 पर स्थिर
अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.04 पर स्थिर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.02 पर खुला और पिछले सत्र के बंद स्तर 85.04 पर पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर से कुछ संभला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 85.04 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed