{"_id":"58db90914f1c1b447763fd0b","slug":"sensex-reaches-29531-on-strong-global-trend-nifty-too-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक बाजार में मजबूती का दिखा भारतीय बाजार पर असर, बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
वैश्विक बाजार में मजबूती का दिखा भारतीय बाजार पर असर, बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Wed, 29 Mar 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर तेजी होने के कारण बुधवार को भी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे दिन भी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली और हरे निशान के साथ कारोबारी सत्र का समापन हुआ।
30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 121 अंकों के उछाल के साथ 29,531 अंकों पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में भी 43 अंकों चढ़कर 9143.80 अंक पर जाकर बंद हुआ। बुधवार सुबह से ही बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स सुबह जहां 84 अंक के साथ खुला तो वहीं निफ्टी में 33 अंक की तेजी रही।
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्रा, एसबीआई, टाटा पावर, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी इन शेयरों में उछाल रहा। हालांकि दिग्गज शेयरों में ग्रासिम, अरविंदो फार्मा, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, गेल, अदानी पोर्ट्स और हीरो मोटो 0.8-0.3 फीसदी तक गिरे हैं।