फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex Nifty Today Market closes on edge after day-long fluctuations

Sensex Nifty Today: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ बाजार

Tue, 03 Nov 2020 04:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Today Market closes on edge after day-long fluctuations
Sensex

दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 503.55 अंक बढ़कर 40,261.13 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 144.35 अंक बढ़कर 11,813.50 के स्तर पर रहा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

इससे एक दिन पहले, सेंसेक्स 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 143.51 अंक ऊपर 39757.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.23 फीसदी (26.75 अंक) की बढ़त के साथ 11669.15 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा 
विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2.63 फीसदी नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 2.41 फीसदी की गिरावट आई। 


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
विश्लेषकों ने यह राय जताई है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव तथा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से वैश्विक वृद्धि को लेकर अनिश्चितता के चलते इस सप्ताह शेयर बाजार दबाव में रहेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और यूरोप में हाल में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद कई यूरोपीय देशों में दोबारा लॉकडाउन लगाया गया है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। हालांकि, इसके साथ ही विश्लेषकों का मानना है कि कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों तथा आर्थिक आंकड़ों में सुधार से बाजार को समर्थन मिलेगा। 

बता दें कि सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,63,510.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़कर शीर्ष 10 की सूची की अन्य कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed