फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sensex, nifty starts in red as us fed hike interest rates

फेड ने बढ़ाई दरें, सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी कमजोर शुरुआत

Thu, 15 Jun 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 15 Jun 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
sensex, nifty starts in red as us fed hike interest rates
शेयर बाजार में भारी गिरावट
यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा तीन महीने में दूसरी बार अपनी ब्याज दरें बढ़ाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों ही लाल निशान के साथ खुले।  जहां निफ्टी 28 अंकों की गिरावट के साथ 9590 पर ट्रेड कर रहा, वहीं सेंसेक्स 31159 अंकों पर चल रहा है। 
विज्ञापन


फेड ने किया ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा किया है। इससे अब ब्याज दर 1 से बढ़कर 1.25 फीसदी हो गई हैं। फेड चेयरपर्सन जेनेट येलेन ने कहा कि  इकोनॉमी में मजबूती और जॉब मार्केट में सुधार देखने को मिला है। जिसके चलते इस साल से बॉन्ड बेचने की शुरुआत भी होगी। 
विज्ञापन


इकोनॉमी में मजबूती, जॉब मार्केट में सुधार के चलते ये फैसला लिया गया है। इस साल से यूएस फेड बॉन्ड बेचने की शुरुआत करेगा, हर महीने 10 अरब डॉलर के बॉन्ड बेचने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में दिखी मजबूती

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.27 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी मामूली बढ़त देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 3 पैसे की बढ़त के साथ 64.30 पर बंद हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed