फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Sensex and Nifty's new record with better quarter results

बेहतर तिमाही नतीजों से सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

Mon, 31 Jul 2017 09:44 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Mon, 31 Jul 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Sensex and Nifty's new record with better quarter results

कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आगामी मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में स्थानीय शेयर बाजार नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स जहां 205 अंक की बढ़त के साथ 32,515 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 63 अंक के लाभ से 10,077 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


ज्यादातर एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख रहा। वहीं अमेरिका के आर्थिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों तथा उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर तनाव बढ़ने के बावजूद शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी ऊपर चल रहे थे। 
विज्ञापन

     
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 205.06 अंक या 0.63 प्रतिशत के लाभ से 32,514.94 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 27 जुलाई को सेंसेक्स ने 32,383.30 अंक का रिकॉर्ड बनाया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 73.42 अंक टूटा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 62.60 अंक या 0.63 प्रतिशत के लाभ से 10,077.10 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। इससे पहले 26 जुलाई को निफ्टी 10,020.65 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक ने आज एक करोड़ रुपये तक के बचत खातों पर ब्याज दर चार से घटाकर 3.50 प्रतिशत कर दी। बैंक का शेयर आज 4.46 प्रतिशत की छलांग लगा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति के निचले स्तर पर आने के मद्देनजर बुधवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में कटौती कर सकता है। इसके अलावा कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर भी बाजार आशान्वित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed