{"_id":"6183d58b69e7846b16310cce","slug":"sensex-500-ends-in-pre-opening-session-nifty-above-17900","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muhurat Trading 2021: शेयर बाजार ने मनाई दिवाली, सेंसेक्स 60 हजार के पार तो निफ्टी 17900 के ऊपर बंद","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Muhurat Trading 2021: शेयर बाजार ने मनाई दिवाली, सेंसेक्स 60 हजार के पार तो निफ्टी 17900 के ऊपर बंद
Thu, 04 Nov 2021 07:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:25 PM IST
सार
मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू होते ही सेंसेक्स 295 अंक चढ़कर 60867.62 पर बंद हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 87 अंक उछलकर 17916.80 पर कारोबार कर रहा है
विज्ञापन
मुहुर्त ट्रेडिंग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के दिन सवंत 2078 की शुरुआत शेयर बाजार में अच्छी बढ़त के साथ हुई है। इस अवसर पर एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। 6.15 बजे शाम को बीएसई का सेंसेक्स 60,207.97 के स्तर पर खुला और एनएसई का निफ्टी 17,935.05 पर स्तर पर खुला।
विज्ञापन
पूरे ट्रेडिंग सेशन के दौरान दोनों हरे निशान पर कारोबार करते रहे। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक या 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 60,067.62 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 88 अंक का उछाल भरकर 17,916.80 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स के सभी सेक्टर में जमकर खरीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन
आयशर मोटर्स के शेयरों में जबदस्त उछाल
बाजार की शुरूआत के साथ ही आयशर मोटर्स में 6.50 फीसदी की सबसे ज्यादा बढ़त आई, इसके बाद एमएंडएम में शेयर 2.76 प्रतिशत की तेजी से उछले। इसके साथ ही आईटीसी, कोटक बैंक, एलएंडटी, एसबीआई, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। वहीं हिंडाल्को के शेयर इस मुहूर्त ट्रेडिंग में सबसे ज्यादा गिरावट वाले रहे।
विज्ञापन
निवेशकों का उत्साह नजर आया
मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत अनुमान के मुताबिक ही बेहद शानदार रही। बाजार खुलते ही निवेशकों में खरीदारी के रूझान के चलते सेंसेक्स 60100 और निफ्टी 17900 के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स पर लगभग सभी स्टॉक्स में खरीदारी का रूझान देखने को मिला। आईटी और बैंकिंग शेयरों में निवेशक खरीदारी करते नजर आए। हर साल दीवाली के मौके पर लक्ष्मी पूजा के बाद एक घंटे के लिए ट्रेडिंग होती है और पिछले तीन साल की दीवाली मार्केट बढ़त के साथ ही बंद हुआ था।
प्री ओपनिंग सेशन में ही दिख गए थे संकेत
6 बजकर 15 मिनट पर मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू होने से ठीक पहले प्री ओपनिंग सेशन शाम 6 बजे शुरू हुआ। इसमें बाजार में आई बढ़त के संकेत पहले ही दिख गए थे। इसकी शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स 576.58 अंक या 0.96% बढ़कर 60348.50 पर और निफ्टी 122 अंक या 0.68% उछलकर 17951.20 पर बंद हुआ था।
पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग का हाल
Diwali Muhurat Trading 2020 की बात करें तो सेंसेक्स 43638 के स्तर पर बंद हुआ था और उस दिन उसमें 195 अंकों की तेजी दर्ज की गई थी। निफ्टी 12771 के स्तर पर 51 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग का सबसे बड़ा उछाल 2008 में आया था। उस दिन सेंसेक्स में 5.86 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।