{"_id":"5be52792bdec2269436b9cee","slug":"sensex-100-points-down-due-to-weak-global-tendency","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर वैश्विक रूझानों के चलते सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की शुरुआती गिरावट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कमजोर वैश्विक रूझानों के चलते सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की शुरुआती गिरावट
भाषा, मुंबई
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंक की गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंक की गिरावट देखी गई। ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह बृहस्पतिवार रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों में वृद्धि को अगले महीने तक टालने के संकेत देना है।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.08 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 35,123.60 अंक पर चल रहा है। शुरुआती कारेाबार में यह 226.45 अंक गिरकर खुला था।
विज्ञापन
बुधवार को दीपावली के दिन विशेष मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 246 अंक चढ़ गया था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत घटकर 10,567.35 अंक पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को दीपावली बलीप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार बंद रहे थे।
विज्ञापन