फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Search Engines Giant Google buys Smart Wearable Gadget Fitbit for 2.1 billion dollars

Fitbit को 14,846 करोड़ रुपये में खरीदेगी Google, इन कंपनियों को मिलेगी टक्कर

Fri, 01 Nov 2019 08:52 PM IST
अनिल पांडेय बिजनेस, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Search Engines Giant Google buys Smart Wearable Gadget Fitbit for 2.1 billion dollars
fitbit - फोटो : fitbit.com

स्मार्ट वियरेबल गैजेट बनाने वाली कंपनी फिटबिट का जल्द ही गूगल अधिग्रहण करने जा रही है। 2.1 अरब डॉलर (14,846 करोड़ रुपये) में गूगल इस सौदे को पूरा करेगी। इसके साथ ही सर्च इंजन के लिए दुनियाभर में मशहूर गूगल फिटनेस ट्रैकर बाजार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गूगल और फिटबिट ने इस डील की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि गूगल अपने कोर बिजनेस से बाहर विस्तार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है वहीं फिटबिट को अपने प्रतिद्वंदी एपल से लगातार कड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन


तिमाही के लिए किए गए सर्वे में सामने आया कि स्मार्ट वियरेबल्स के मार्केट में फिटबिट चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर चीन की शाओमी कंपनी है, दूसरे पर एपल और तीसरे पर चीनी कंपनी हुआवे है। फिटबिट ने 2017 में स्मार्टवॉच पेश की थी, लेकिन वह एपल की स्मार्टवॉच से पीछे रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटबिट ने जानकारी दी की अल्फाबेट इंक की तरफ से इस डील के लिए 7.35 डॉलर प्रति शेयर का भुगतान कैश में किया जाएगा।  यह दर गुरुवार को बंद हुए शेयर बाजार में फिटबिट के प्रति शेयर भाव से 19 फीसदी प्रीमियम दर पर है। फिटबिट के शेयरों में 40 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है।  इस रिपोर्ट में कहा गया था कि गूगल ने फिटबिट को इस डील के ऑफर पेश किया था। 

इस डील के साथ गूगल उन चुनिंदा कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जो फिटनेस ट्रैकर मार्केट में अच्छा कारोबार कर रही हैं। इनमें एपल और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियां पहले से ही शामिल हैं। 

हार्डवेयर पोर्टफोलिया बढ़ा रही गूगल

पिछले कुछ समय से गूगल अपने हार्डवेयर पोर्टफोलियो में इजाफा कर रही है। पिक्सल फोन के अलावा कंपनी पिक्सल बड्स, पिक्सलबुक, गूगल होम जैसे डिवाइस ऑफर कर रही है। हाल ही में कंपनी ने पिक्सल 4 सीरीज लॉन्च की थी। अगर फिटबिट के साथ गूगल की डील हो जाती है तो भविष्य में गूगल की स्मार्टवॉच मार्केट में देखने को मिल सकती है। गूगल भी एपल की तरह अपना पोर्टफोलिया बढ़ा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed