फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SBI reduced the Transaction cost of NEFT and RTGS

SBI से एनईएफटी और आरटीजीएस ट्रांजेक्शन हुआ सस्ता

Fri, 14 Jul 2017 04:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jul 2017 04:53 AM IST
विज्ञापन
SBI reduced the Transaction cost of NEFT and RTGS
एसबीआई

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग द्वारा किये गए एनईएफटी और आरटीजीएस ट्रांजेक्शन पर शुल्कों में 75 फीसदी तक की कटौती की घोषणा की है। यह फैसला शनिवार से लागू हो रहा है। एसबीआई की तरफ से गुरुवार को यहां जारी एक बयान में बैंक के प्रबंध निदेशक (एनबीजी) रजनीश कुमार ने बताया कि सरकार का फोकस डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने पर है।

विज्ञापन


इसी दिशा में एक और कदम उठाते हुए एसबीआई ने इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के जरिये किये जाने वाले एनईएफटी और आरटीजीएस पर शुल्क में कटौती का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बैंक ने आईएमपीएस के जरिये एक हजार रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर लगने वाले शुल्क को खत्म करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


किस मद में कितना लगेगा ट्रांजेक्शन शुल्क

एनईएफटी
एनईएफटी में अब 10,000 रुपये तक के लेन-देन के लिए ब्रांच चैनल पर 2.50 रुपये देने होंगे वहीं इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से ट्रांजेक्शन पर एक रुपया देना होगा। इसके लिए पहले दो रुपए का शुल्क लगता था। 10,000 रुपये से एक लाख रुपये तक की राशि के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए पहले जहां चार रुपये देने होते थे वहीं अब दो रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांच चैनल से ट्रांजेक्शन पर इसके लिए पांच रुपये देना होगा। एक लाख रुपये से दो लाख रुपये तक के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए पहले 12 रुपये लगते थे जो कि अब तीन रुपये हो गया है। ब्रांच चैनल के लिए इस राशि पर 15 रुपये का शुल्क लगेगा। दो लाख रुपये से ऊपर के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए पहले 20 रुपये देने होते थे लेकिन अब पांच रुपये ही देने होंगे। ब्रांच चैनल में इसके लिए 25 रुपये का शुल्क है।


आरटीजीएस
आरटीजीएस में दो लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए पहले जहां 20 रुपये देने होते थे वहीं अब इसके लिए पांच रुपये ही देने होंगे। ब्रांच चैनल में इस सेवा के लिए 25 रुपये देना होगा। पांच लाख रुपये से ऊपर के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए पहले 40 रुपये देने होते थे लेकिन अब सिर्फ 10 रुपये देने होंगे। ब्रांच चैनल से यह ट्रांजेेेक्शन करने पर 50 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि ऊपर दिए दरों में जीएसटी शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed