फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   SBI Home Loan Interest Rate Offer : SBI cuts home loan interest rates, waiver on processing fees continues

मकान खरीदने वालों के लिए खुशखबरी : एसबीआई ने होम लोन ब्याज दर में कटौती की, कई और भी रियायतें दीं

Mon, 01 Mar 2021 03:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 01 Mar 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
SBI Home Loan Interest Rate Offer : SBI cuts home loan interest rates, waiver on processing fees continues
एसबीआई

मकान खरीदने की योजना बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर घर का सपना देखने वालों को एक सुनहरा मौका दिया है।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक ने सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन में 70 बेसिस पॉइंट यानी करीब 0.7 फीसदी तक रियायत देने का एलान किया है। इससे एसबीआई का होम लोन न्यूनतम 6.70 ब्याज दर का हो गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



31 मार्च तक मिलेगा यह फायदा
एसबीआई की ओर से कहा गया कि यह रियायती दर सिर्फ 31 मार्च, 2021 तक के लिए रहेगी। इसके अलावा बैंक ने 31 मार्च तक 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस माफ करने का एलान भी किया है। यानी मार्च अंत तक होम लोन लेने वालों को कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।


इन ग्राहकों को मिलेगा लाभ 
बयान में कहा गया कि यह रियायती दर उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिनका सिबिल में स्कोर अच्छा होगा। बैंक ने अपने ब्याज दर रियायत को सीआईबीआईएल (CIBIL) स्कोर से जोड़ा है। बैंक ने एक बयान में कहा, ''एसबीआई का यह मानना है कि अच्छे पेमेंट हिस्ट्री वाले ग्राहकों को बेहतर दरें मुहैया करनी चाहिए। होम फाइनेंस में एसबीआई बाजार का अगुआ बना हुआ है। मौजूदा पेशकश के साथ ग्राहकों के लिए लोन लेना काफी किफायती हो जाएगा क्योंकि ईएमआई घट जाएगी। 

अब सीआईबीआईएल स्कोर के हिसाब से एसबीआई के ग्राहकों को 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर सबसे कम 6.7 फीसदी की ब्याज देनी होगी। इसी तरह 75 लाख रुपये से अधिक के मकानों के लिए सबसे सस्ती दर 6.75 फीसदी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed