{"_id":"62b8419c98ff4d3d3e1deb39","slug":"russian-gold-ban-after-america-japan-and-canada-britain-also-supported-the-ban-on-russian-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russian Gold Ban : अमेरिका, जापान और कनाडा के बाद ब्रिटेन ने भी किया रूसी सोने पर प्रतिबंध का समर्थन ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Russian Gold Ban : अमेरिका, जापान और कनाडा के बाद ब्रिटेन ने भी किया रूसी सोने पर प्रतिबंध का समर्थन
Sun, 26 Jun 2022 04:55 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sun, 26 Jun 2022 04:55 PM IST
सार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि जी-7 देशों की बैठक के दौरान आज हमने जिन उपायों की घोषणा की है, वे सीधे रूसी कुलीन वर्गों को प्रभावित करेंगे और पुतिन की युद्ध मशीन के केंद्र में प्रहार करेंगे।
विज्ञापन
जी7 शिखर सम्मेलन 2019
- फोटो : internationalrelationsedu.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और जापान ने रूस से सोने का आयात करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब इन देशों में रूस से सोने का आयात नहीं किया जा सकेगा। जी 7 देशों की बैठक के दौरान इस सबंध बनाए गए कड़े प्रावधानों को लागू करने पर इन देशों के बीच सहमति बन गयी है। इस प्रतिबंध का उद्देश्य यूक्रेन पर वॉर थोपने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाना है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि रूस पट्रोलियम पदार्थों के बाद सबसे अधिक सोने का निर्यात करता है। साल 2021 में रूस से 12.6 बिलियत पाउंड्स के सोने का निर्यात किया गया था।
विज्ञापन
यूक्रेन के साथ रूस की लड़ाई शुरू होने के बाद रूसी अभिजात वर्ग के लिए सोने का महत्व और अधिक बढ़ गया है, क्योंकि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के वित्तीय प्रभाव से खुद को बचाने के लिए रूस के कुलीन वर्ग के लोगों में सोने के बुलियन खरीदने की होड़ मची हुई।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि जी-7 देशों की बैठक के दौरान आज हमने जिन उपायों की घोषणा की है, वे सीधे रूसी कुलीन वर्गों को प्रभावित करेंगे और पुतिन की युद्ध मशीन के केंद्र में प्रहार करेंगे।