फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Rupee hits another record low of 71.27 against US dollar, sensex and nifty also fall

लगातार 10वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी, निचले स्तर पर पहुंचा रुपया

Tue, 04 Sep 2018 10:50 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Rupee hits another record low of 71.27 against US dollar, sensex and nifty also fall

वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय रुपये में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को रुपया पहली बार 71.21 रुपये के करीब पहुंच गया था। अब मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.27 के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार दसवें दिन बढ़ोतरी हुई। सभी मेट्रो सिटीज के मुकाबले मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे ज्यादा हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


यह एक चिंता का विषय बन चुका है। रुपये के गिरने का सीधा असर सेंसेक्स और निफटी पर भी पड़ा है। मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी रही।  सोमवार को तेजी से शुरुआत के बाद बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 332.55 अंक गिकरकर 38,312.52 पर पहुंच गया था। जो कि मंगलवार को 38,226.81 पर आ गया। वहीं निफ्टी सोमवार को 98 अंक गिरकर 11582 पर बंद हुआ और मंगलवार को 11,545.75 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्र सरकार भी प्राकृतिक गैस के दामों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 70.95 के स्तर पर खुला था। गुरुवार को महीने के अंत में डॉलर की डिमांड और क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से रुपया 15 पैसे टूटकर 70.74 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।


इस साल रुपया अब तक लगभग 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। जानकारों का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 72 का स्तर छू सकता है, जिससे क्रूड खरीदना और महंगा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed