Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Rules will be strict against fake receipt of GST

जीएसटी की फर्जी रसीद के खिलाफ सख्त होंगे नियम, पंजीकरण में आधार हो सकता है जरूरी

Mon, 23 Nov 2020 03:24 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Nov 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Rules will be strict against fake receipt of GST
सांकेतिक तस्वीर

जीएसटी के फर्जी चालानों की मदद से इनपुट टैक्स क्रेडिट पास कराने के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए जीएसटी परिषद की विधि समिति ने दो दिन लंबे चले मंथन के बाद कुछ सख्त नियम सुझाए हैं।

विज्ञापन


इनके तहत नए जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया में आधार और आधार जैसे दस्तावेजों की अनिवार्यता का नियम जोड़े जाने और दूसरा पुराने जीएसटी धारकों में से जोखिम वाले कर दाताओं की पहचान कर उन पर सख्ती करने के सुझाव हैं। इसमें फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ वारंट जारी करने के लिए कानून बनाने का भी सुझाव दिया।   
विज्ञापन



जीएसटी खुफिया महानिदेशालय बीते 10 दिनों में देशभर में जीएसटी फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके तहत अब तक 48 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। जिसमें एक महिला और तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल हैं। इन फर्जीवाड़ों के अब तक 2385 फर्मों के खिलाफ 648 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग के सूत्रों के मुताबिक विधि समिति ने प्रणालीगत सख्ती बढ़ाने का सुझाव देते हुए पंजीकरण प्रक्रिया में कुछ संशोधन करने का सुझाव दिया है। साथ ही राज्यों व अन्य हिस्सेदारों से इन सुझावों पर चर्चा करने का भी सिफारिश की है। हालांकि अंतिम फैसला जीएसटी परिषद लेगा।

विधि समिति ने कहा, उसके सुझावों से जहां एक ओर जीएसटी फर्जीवाड़े पर लगाम कसने में मदद होगी, वहीं दूसरी ओर व्यापार करने की सुगमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जीएसटी के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा और रिफंड भी आसानी से मिल सकेगा। समिति ने जीएसटी प्रक्रिया में निगरानी बढ़ाने के सुझाव दिया है। 


इन जगहों पर हो सकेगा पंजीकरण 
समिति ने जीएसटी पंजीकरण के लिए और जगहों को जोड़ने का सुझाव दिया। इसके तहत अब बैंक, डाक घरों और जीएसअी सेवा केंद्रों पर आधार के जरिये पंजीकरण सुविधा देने की बात शामिल है। इन जगहों पर आधार की तरह बायोमीट्रिक सूचनाओं के आधार पर लाइव फोटो के जरिये जीएसटी पंजीकरण की व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed