फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Rs 2.5 lakh crore items will be sold in Festive season

त्योहारी सीजनः होगी 2.5 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, व्यापारियों को वित्तीय संकट से मुक्ति की उम्मीद

Mon, 17 Oct 2022 04:52 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Mon, 17 Oct 2022 04:52 AM IST
सार

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, खरीदारी में तेजी से अर्थव्यवस्था और बाजार को तेजी मिलेगी। सरकार के दो फैसलों से हजारों करोड़ रुपये बाजार में आएंगे।

विज्ञापन
Rs 2.5 lakh crore items will be sold in Festive season
खरीदारी में तेजी से अर्थव्यवस्था और बाजार को तेजी मिलेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल त्योहारी सीजन में खरीद व अन्य सेवाओं के जरिये बाजार में 2.5 लाख करोड़ रुपये की पूंजी आने की उम्मीद है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का दावा है, इतनी बड़ी रकम बाजार में आने से व्यापारियों को वित्तीय संकट से मुक्ति मिल सकती है। मंगलवार काे पुष्य नक्षत्र है। इस दिन जेवर और वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इस वजह से बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है। कैट ने कहा, 8 अक्तूबर को केंद्र ने डीए में 4% की बढ़ोतरी की थी। 12 अक्तूबर को रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस की घोषणा की जा चुकी है। इससे 41 लाख केंद्र कर्मचारियों व 69.7 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इसका 26 सितंबर से 5 नवंबर तक  चलने वाले त्योहारी सीजन की खरीदारी पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे बाजार में नकदी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


खर्च करना चाहते हैैं लोग 
कैट ने कहा, टीवी, घरेलू उपकरणों, एफएमसीजी खाद्य और गैर-खाद्य पदार्थ, कपड़ा आदि की ऑफलाइन और ई-कॉमर्स चैनल के जरिये बिक्री पिछले साल की तुलना में पहले ही 8-10% की बढ़त हासिल कर चुके हैं। ग्राहक उच्च महंगाई के बाद भी खर्च करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


बाजार के साथ अर्थव्यवस्था को भी सहारा
कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, खरीदारी में तेजी से अर्थव्यवस्था और बाजार को तेजी मिलेगी। सरकार के दो फैसलों से हजारों करोड़ रुपये बाजार में आएंगे। अच्छी फसल से ग्रामीणों के हाथ में पैसे आएंगे। वहीं, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अप्लायंसेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एरिक ब्रेगांजा ने बताया, वॉल्यूम में 8-10 फीसदी की बढ़त का अनुमान है। मूल्य में 25-30 फीसदी की बढ़त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदरा कारोबार 21 फीसदी बढ़ा 
डाबर इंडिया के कार्यकारी निदेशक आदर्श शर्मा ने कहा, दिवाली करीब आने के साथ खरीदी बढ़ेगी। वहीं, रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के हालिया सर्वे के मुताबिक, पूरे देश में खुदरा कारोबार कोरोना पूर्व स्तर यानी 2019 की तुलना में 21 फीसदी बढ़ा है। आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा, मध्यम और ऊंची कीमत वाले उत्पादों की मांग में तेजी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed