{"_id":"5915bfd94f1c1b231f853d87","slug":"retail-and-wholesale-inflation-touches-to-a-new-low-as-vegetables-and-pulses-prices-came-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों और दालें हुई सस्ती, अप्रैल में कम हुई खुदरा महंगाई दर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सब्जियों और दालें हुई सस्ती, अप्रैल में कम हुई खुदरा महंगाई दर
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 12 May 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर है। अप्रैल माह में थोक व खुदरा दोनों ही महंगाई दरों में नरमी का रुख रहा। अप्रैल माह की थोक महंगाई दर नरमी के साथ 3.85 फीसदी रही, जबकि गत मार्च महीने की थोक मुद्रास्फीति दर 5.29 फीसदी थी।
विज्ञापन
वहीं इस साल अप्रैल में खुदरा महंगाई दर नरमी के साथ 2.99 फीसदी के स्तर पर आ गई, जबकि इस साल मार्च में यह दर 3.89 फीसदी थी।
दाल, आलू, प्याज व अन्य सब्जियों की कीमतों में नरमी से खाने-पीने की चीजों में भी अप्रैल में राहत रही। अप्रैल महीने से सरकार ने दोनों ही महंगाई दरों को मापने के आधार वर्ष को बदल कर 2011-12 कर दिया है। पहले यह आधार वर्ष 2004-05 था।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल माह में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर 1.16 फीसदी रही। मार्च में यह दर 3.82 फीसदी थी। वहीं अप्रैल में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 0.61 फीसदी के स्तर पर आ गई, जबकि इस साल मार्च में यह दर 2.01 फीसदी थी।
विज्ञापन
13.64 फीसदी गिरे दाल के थोक भाव
आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में दाल के थोक भाव में पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 13.64 फीसदी की गिरावट रही। सब्जी के थोक दाम में यह गिरावट 7.79 फीसदी तो आलू के थोक भाव में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 40 फीसदी की गिरावट रही।
प्याज की थोक कीमतों में भी 12.47 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं दूध की थोक कीमतों में पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 4.17 फीसदी तो अंडा-मांस व मछली में 3.52 फीसदी का इजाफा रहा।
अप्रैल माह में गैर-खाद्य वस्तुओं की थोक दरों में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल माह में ईंधन व बिजली की थोक मुद्रास्फीति दर 18.52 फीसदी रही तो मैन्यूफैक्चर्ड उत्पाद की थोक मुद्रास्फीति दर नरमी के साथ 2.66 फीसदी के स्तर पर आ गई।
सब्जियों के खुदरा भाव में 8.59 फीसदी की गिरावट
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में सब्जी व दाल की खुदरा दरों में पिछले साल अप्रैल के मुकाबले क्रमश: 8.59 फीसदी और 15.94 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि अंडे की खुदरा महंगाई दरें 3.44 फीसदी, दूध व दुग्ध उत्पाद की 4.74 फीसदी, फलों की 3.78 फीसदी तो चीनी व कंफेक्शनरी की खुदरा महंगाई दरें 11.37 फीसदी के स्तर पर रहीं। ईंधन व बिजली की खुदरा महंगाई दर 6.13 फीसदी पर देखी गई।