फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   report says 30 percent drop in online payments during coronavirus lockdown

कोरोना लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन भुगतान में 30 फीसदी की गिरावट: रिपोर्ट

Sat, 25 Apr 2020 06:17 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Apr 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
report says 30 percent drop in online payments during coronavirus lockdown
pay online

विभिन्न क्षेत्रों में गतिविधियां ठप्प रहने से लॉकडाउन के पिछले एक माह के दौरान ऑनलाइन भुगतान में 30 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। यात्रा, रियल एस्टेट, लाजिस्टिक्स और खाद्य एवं पेय पदार्थों के क्षेत्र में डिजिटल लेनदेन कम होने से यह गिरावट आई है। वित्तीय प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म रेजरपे ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट लॉकडाउन शुरू होने से पहले 24 फरवरी से लेकर 23 मार्च और उसके बाद लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च से लेकर 23 अप्रैल 2020 के बीच कंपनी के प्लेटफार्म पर होने वाले लेनदेन पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि डिजिटल लेनदेन में सबसे अधिक 41 प्रतिशत गिरावट गुजरात में दर्ज किया गया है। उसके बाद मध्य प्रदेश में 39 प्रतिशत और तमिलनाडु में 26 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं जिनमें आनलाइन भुगतान में वृद्धि हुई है। इसमें बिजली, पानी जैसी सेवाओं, आईटी और सॉफ्टवेयर और मीडिया तथा मनोरंजन के क्षेत्र में डिजिटल लेनदेन में क्रमश: 73 प्रतिशत, 32 प्रतिशत और 25 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। लोगों के लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहने से संभवत: यह वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार वहीं दूसरी तरफ, 'लॉजिस्टिक्स जैसी गतिविधियों में डिजिटल लेनदेन में 96 प्रतिशत तक गिरावट आई है, यात्रा क्षेत्र में यह 87 प्रतिशत कम हुआ है जबकि रियल एस्टेट क्षेत्र में डिजिटल लेनदेन 83 प्रतिशत कम हुआ है। किराना कारोबार में भी डिजिटल लेनदेन में इस दौरान 54 प्रतिशत कमी आई है।

कंपनी का कहना है कि इस दौरान अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में लॉकडाउन शुरू होने से पहले एक माह और लॉकडाउन शुरू होने के एक माह के बाद डजिटल लेनदेन क्रमश: 43 प्रतिशत, 32 प्रतिशत और 25 प्रतिशत कम हुआ है।

रेजरपे के सीईओ एवं सह- संस्थापक हर्षिल माथुर ने कहा ने कहा कि पिछले 30 दिन के दौरान आनलाइन भुगतान में 30 प्रतिशत की गिरावट नोटबंदी के बाद पहली बाद दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी कई मोर्चों पर लगातार अनिश्चितता पैदा कर रही है। इसका वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों पर गहरा प्रभाव होगा।


एक नया रुझान जो देखने को मिला है वह यह कि इसके बाद दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में डिजिटल भुगतान में वृद्धि हो रही है। इस दौरान आनलाइन अनुदान देने के मामलों में 180 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा भुगतान यूपीआई के जरिये 43 प्रतिशत हुए। इसके बाद 39 प्रतिशत के साथ डेबिट और क्रेडिट कार्ड का स्थान रहा। वहीं नेटबैंकिंग के जरिए 10 प्रतिशत लेनदेन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed