फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Reliance Industries Limited Shares Biggest Intraday Rise In Decade After RIL AGM

रिलायंस के शेयर्स में अब तक की सबसे बड़ी छलांग, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को झटका

Tue, 13 Aug 2019 03:15 PM IST
प्रदीप पांडे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 13 Aug 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Reliance Industries Limited Shares Biggest Intraday Rise In Decade After RIL AGM
mukesh ambani - फोटो : jio

रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिडेट की 42वीं आम बैठक के बाद कंपनी के शेयर्स में लगातार उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार की सुबह बाजार खुलते ही रिलायंस के शेयर में आठ फीसदी की उछाल दिखा था, वहीं अब रिलायंस के शेयर्स में 12 फीसदी की तेजी देखी गई है। रिलायंस के शेयर्स में मंगलवार को 12 फीसदी तक की तेजी देखी गई जो 14 जनवरी 2009 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है। इस छलांग के बाद एक शेयर की कीमत 1,302.50 रुपये तक पहुंच गई।

विज्ञापन


दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एजीएम में कंपनी को 18 महीनों में कर्जमुक्त बनाने की घोषणा की थी जिसके बाद निवेशकों ने आरआईएल के शेयरों की जमकर खरीदारी की। बाजार के जानकारों के मुताबिक मंगलवार को कंपनी के शेयर्स में एक दशक का सबसे लंबा छलांग देखा गया।
विज्ञापन


बता दें कि आज सुबह रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर में आठ फीसदी की उछाल देखा गया। यह उछाल मुकेश अंबानी के उस ऐलान के बाद दिखा जिसमें उन्होंने सऊदी अरब कंपनी सऊदी अरामको के साथ साझेदारी की बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब की अरामको रिलायंस के ऑयल टू केमिकल बिजनेस में 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी जो कि रिलायंस में अभी तक का सबसे बड़ा विदेश निवेश होगा। अंबानी ने बताया कि इस सौदे के बाद रिलायंस की रिफाइनरी में अरामको प्रतिदन 5 लाख बैरल कच्चे तेल की आपूर्ती करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed