{"_id":"6347ec9b90c05871261617e1","slug":"reliance-industries-chairman-mukesh-ambani-visited-badrinath-dham-kedarnath-dham-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani: RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना, देखें वीडियो","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Mukesh Ambani: RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना, देखें वीडियो
Thu, 13 Oct 2022 04:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Oct 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani
- फोटो : Amar Ujala
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी हर वर्ष की भांति इस साल भी भगवान बद्री विशाल के विशेष दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
#WATCH | Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani visited Badrinath Dham and Kedarnath Dham today. He performed puja at both temples. The industrialist donated Rs 5 crores to The Badri-Kedar Temple Committee (BKTC) pic.twitter.com/DTrX4eCPvv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 13, 2022
विज्ञापन
इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम भी गए और पूजा-अर्चना की। केदारनाथ पहुंचने पर मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भगवान बद्री विशाल के शृंगार में प्रयोग में लाई जाने वाली तुलसी की माला भी मुकेश अंबानी को भेंट स्वरूप दी गई। बद्रीनाथ मंदिर के सभा मंडल में पहुंचने के बाद मुकेश अंबानी ने आम श्रद्धालु की भांति भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और मंदिर के गर्भगृह में कुछ देर ध्यान लगाया।
विज्ञापन