{"_id":"594107a0866419875d8b4965","slug":"reliance-group-chairman-anil-ambani-to-take-zero-payment-from-rcom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी नहीं लेंगे RCom से सैलरी, कंपनी की खराब हालत के चलते लिया फैसला","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अनिल अंबानी नहीं लेंगे RCom से सैलरी, कंपनी की खराब हालत के चलते लिया फैसला
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
अनिल अंबानी
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने अपनी सहयोगी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से कोई वेतन या कमीशन नहीं लेने का निर्णय लिया है। कंपनी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "यह निर्णय रणनीतिक परिवर्तन और कंपनी के प्रमोटरों की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
विज्ञापन
रिलायंस कम्युनिकेशंस के मैनेजमेंट में शामिल सभी बोर्ड मेंबरर्स ने भी किसी तरह की सैलरी लेने के अपने निर्णय को 21 दिन तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसका उपाय दिसंबर 2017 तक किया जाएगा। गौरतलब है कि कंपनी की हालत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। कंपनी पर 45 हजार करोड़ रुपए का भारी भरकम कर्ज है। पिछले वित्त वर्ष के लिए जारी हुए परिणाम में आरकॉम की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली थी।
विज्ञापन