फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh meet Reliance ADAG Chairman Anil Ambani

स्कूलों-कॉलेजों में मुफ्त वाई-फाई मुहैया कराएगी रिलायंस

Wed, 12 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh meet Reliance ADAG Chairman Anil Ambani
Reliance ADAG Chairman Anil Ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पंजाब के विकास में कई क्षेत्रों में निवेश पर सहमति जताई है। जिसमें सरकारी शिक्षण और सेहत संस्थानों में मुफ्त वाई-फाई मुहैया कराना, युवाओं को रोजगार देना और टोक्यो ओलंपिक के लिए पंजाब के खिलाड़ियों को तैयार करना शामिल हैं। अंबानी ने कैबिनेट मंत्रियों मनप्रीत बादल और राणा गुरजीत की अगुवाई में गए पंजाब के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पैर की चोट की वजह से अंबानी व अन्य उद्यमियों के साथ हुई बैठकों में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


सीएम के मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल ने बताया कि चुनाव के दौरान लगी चोट दोबारा गहराने के कारण डॉक्टरों ने सीएम को आराम करने की सलाह दी थी। पंजाब के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत में मुकेश अंबानी ने किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया। दोनों पक्षों के बीच बायो मास एनर्जी डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट पर सहमति बनी।
विज्ञापन


रिलायंस ने पंजाब के कुछ खिलाड़ियों को अडॉप्ट कर टोक्यो ओलंपिक के लिए ट्रेनिंग देने की पेशकश की। एलएंडटी के डायरेक्टर शैलेंद्र एन रॉय ने पंजाब में इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में निवेश की इच्छा जताई। हिंदुजा ग्रुप के डायरेक्टर शोम अशोक हिंदुजा ने युवाओं में स्किल डेवलपमेंट और रिन्युएबल एनर्जी के विकास के प्रोजेक्ट में इच्छा जताई। पंजाब के दल और बिजनेस लीडर्स के बीच शाम को राउंड टेबल डिस्कशन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed