फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI can again reduce key rates

आरबीआई फिर घटा सकता है मुख्य दरें, अप्रैल में कम हो सकते हैं 25 आधार अंक

Thu, 14 Feb 2019 06:13 AM IST
Gaurav Pandey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 14 Feb 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
RBI can again reduce key rates

चालू वर्ष की जनवरी में खुदरा महंगाई 19 महीनों के निचले स्तर 2.05 फीसदी पहुंचने से आरबीआई रेपो रेट में 25 और आधार अंकों की कटौती कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अनुमान है कि आरबीआई अपनी अप्रैल नीति में रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 6 फीसदी कर सकता है। दिसंबर, 2018 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई 2.19 फीसदी के अनुमान से घटकर 2.11 फीसदी पर रही। वहीं, जनवरी 2018 में खुदरा महंगाई दर 5.07 फीसदी पर रही थी। महंगाई घटने के कारण दरों में एक बार फिर से कटौती हो सकती है।

विज्ञापन


कोटक सिक्योरिटीज ने बुधवार को कहा कि जनवरी में खुदरा महंगाई 2.05 फीसदी रहने से हमें उम्मीद है कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अप्रैल में रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती कर उसे 6 फीसदी करेगी। सातवीं मौद्रिक नीति की घोषणा करने के लिए एमपीसी दो अप्रैल से चार अप्रैल को बैठक करेगी। फरवरी में घोषित की गई छठी द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने 25 आधार अंकों की कटौती कर रेपो रेट को 6.25 फीसदी कर दिया था।
विज्ञापन


पिछले 18 महीनों में यह आरबीआई द्वारा की गई पहली कटौती है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने नीति की स्थिति भी स्थिर रखी है, जो पहले कसी हुई थी। साथ ही मौद्रिक प्राधिकार ने अगले वर्ष के लिए भी अपना महंगाई अनुमान घटाया है। उसके अनुसार मार्च तिमाही में महंगाई 2.8 फीसदी, अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 3.2 से 3.4 फीसदी और वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में 3.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed