फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI: Bank will be open today, insurance premium can be cheaper

लंबी उम्र की संभावना बढ़ी...इंश्योरेंस प्रीमियम हो सकता है सस्ता

Sun, 31 Mar 2019 04:50 AM IST
अजय सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 31 Mar 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
RBI: Bank will be open today, insurance premium can be cheaper
सांकेतिक तस्वीर

रिजर्व बैंक ने भी अपने सभी बैंकों से शाखाएं 31 मार्च को खुली रखने को कहा है ताकि 2018-19 के लिए सभी सरकारी लेन-देन का कार्य पूरा हो सके। आरटीजीएस तथा एनईएफटी समेत सभी इलेक्ट्रानिक लेनदेन रविवार को भी होंगे। बीएसएनएल उपभोक्ता रविवार को भी अपने बिल जमा करा सकते हैं। सभी ग्राहक सेवा केंद्र खुले रहेंगे। सरकारी विभागों से जुड़े बिल, पेंशन सहित अन्य श्रेणी के वित्तीय बिल जमा करने किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


जीवन की संभावना बढ़ी, इंश्योरेंस प्रीमियम हो सकता है सस्ता

बीमा कंपनियां किसी व्यक्ति का जीवन बीमा करती हैं तो उसके जीवित रहने की संभावना के आधार पर प्रीमियम तय करती हैं। जीवित रहने की संभावना का आकलन सरकार द्वारा गठित भारतीय एक्जुअरी (बीमा मुंशी) संस्थान करता है। संस्थान की 2012-14 में तैयार रिपोर्ट 1 अप्रैल 2019 से लागू होने जा रही है। इससे प्रीमियम सस्ते होंगे और नई पॉलिसी खरीदने वालों को फायदा होगा। हालांकि कुछ आयु वर्ग में प्रीमियम महंगा हो सकता है।
विज्ञापन


विदेशों में इस प्रकार के आकलन हर वर्ष होते हैं, लेकिन भारत में ऐसे आकलन 1994, 2006 और 2012 में ही किए गए। इस रिपोर्ट को 24 बीमा कंपनियों में बीमा किए गए पुरुषों की मृत्यु के आंकड़ों से तैयार किया जाता है। इसमें इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (आईआईबी) की मृतक व रोगी जांच समिति की जांच को आधार बनाकर एक के मुकाबले दशमलव एक लाख की रेटिंग पर व्यक्ति की मौत होने की संभावना को आका जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह माना जा रहा है कि नई रिपोर्ट के आधार पर 20 वर्ष की आयु वर्ग को अपवाद मानें तो बाकी सभी आयु वर्ग में जीवन की संभावना बढ़ी है और मृत्यु घटी है। 20 वर्ष आयु वर्ग में मृत्यु की संभावना बढ़ने की वजह सड़क हादसों और दो पहिया वाहन चलाने वाले किशोरों की संख्या को माना जा रहा है। ऐसे में जिस आयुवर्ग में जीवन की संभावना बढ़ी है, वहां प्रीमियम सस्ते हो सकते हैं। कंपनियां अपनी व मार्केट की स्थितियों और प्रतियोगिता से आने वाले महीनों में इसे तय करेंगी। 

इनमें तीन से पांच प्रतिशत कमी आने की उम्मीद है। वहीं आयु वर्ग 80 से अधिक उम्र वालों का प्रीमियम महंगा हो सकता है क्योंकि एक्जुअरी संस्थान के अनुसार इस आयु वर्ग में बीमित व्यक्ति की मृत्यु की पहले से संभावना बढ़ी है। हालांकि इस आयु वर्ग में बीमा वैसे कोई बीमा कंपनी आसानी से नहीं करती।

जानिए कितनी सुधरी जीवन की संभावनाएं

उम्र / वर्ष : 2006-08 - 2012-14
10 : 0.000440- 0.000265 -
20 : 0.000888 - 0.000924
30 : 0.001056 - 0.000977
40 : 0.001803 - 0.0001680
50 : 0.004946 - 0.004436
60 : 0.011534 - 0.011162
70 : 0.025885 - 0.024058
80 : 0.060558 - 0.061985
90 : 0.138895 - 0.163507
100 : 0.311628 - 0.397733
110  : 0.685737 - 0.784383
115 : 0.985796 - 1

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed